नकारात्मक विचारों से छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए?

नकारात्मक विचारों के कारण व्यक्ति की सोच, आत्मविश्वास, हौसला और यहां तक कि इम्यूनिटी भी कमज़ोर होने लगती है। स्ट्रेस, एंग्जायटी, ईष्या और डिप्रेशन जैसी समस्याओं की शुरुआत नकारात्मक विचारों से ही होती है। ऐसे में, नकारात्मक विचारों से बचने के लिए आपको ऐसे तरीकों की मदद ले सकते हैं, जो आपको सकारात्मक दिशा में देखना और सोचना सिखाएं। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में जो, आपको सकारात्मक बने रहने और नेगेटिव विचारों से बचे रहने में सहायता करेंगे।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 23, 2020 7:53 PM IST

Negative Thoughts: लोगों को अपनी ज़िंदगी मे कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं। जिससे, उनका मनोबल बनता और टूटता है। इसी तरह पॉजिटिव और नेगेटिव विचार भी बनते हैं। जहां सकारात्मक विचार ज़िंदगी में खुशहाली लाते हैं। वहीं, नकारात्मक विचार खुशियों को छीन लेते हैं। नकारात्मक विचारों के कारण व्यक्ति की सोच, आत्मविश्वास, हौसला और यहां तक कि इम्यूनिटी भी कमज़ोर होने लगती है। स्ट्रेस, एंग्जायटी, ईष्या और डिप्रेशन जैसी समस्याओं की शुरुआत नकारात्मक विचारों से ही होती है। ऐसे में, नकारात्मक विचारों से बचने के लिए आपको ऐसे तरीकों की मदद ले सकते हैं, जो आपको सकारात्मक दिशा में देखना और सोचना सिखाएं। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में जो, आपको सकारात्मक बने रहने और नेगेटिव विचारों से बचे रहने में सहायता करेंगे। (Tips to Stop Negative Thinking in Hindi)

नकारात्मक विचारों से छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए?

हॉबिज़ को दें वक़्त

आपके पसंद के काम या हॉबिज़ आपको ना केवल खुशी देते हैं। बल्कि, नकारात्म विचारों से दूर भी रखते हैं। गार्डनिंग, पढ़ना, खाना पकाना या खेल-कूद जैसी एक्टिविटीज़ में आपका ध्यान अच्छी चीज़ों पर केंद्रित होता है। इससे, आपकी क्रिएटिविटी भी निखरकर सामने आती है। जिससे, आप बेहतर और खुश महसूस करते हैं।

योगा और ध्यान करें

अनुलोम-विलोम और प्राणायाम जैसे तरीकों से खुद के मन को शांत करें। इसके साथ ही रोज़ाना मेडिटेशन करें। इससे आपको स्ट्रेस और अन्य मानसिक समस्याओं से आराम मिलता है।

किताबों से करें दोस्ती

अच्छी किताबें पढ़ने से आपके विचार परिपक्व होते हैं।  इससे, समझ औऱ जानकारी को बढ़ती ही है। साथ ही फोकस और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस तरीके से आप अपने आसपास की चीज़ों से जुड़ी अपनी सोच का आंकलन भी कर पाएं और पॉजिटिव विचारों का निर्माण भी होगा।

जल्दी सोएं और जल्दी उठें

जल्दी उठने वाले लोग दिनभर एनर्जी और सकारात्मकता से भरपूर रहते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, जल्दी सोकर उठने वाले लोगों का दिमाग भी सकारात्मक दिशा में काम करता है। इसीलिए, अपने सोने और जागने का रूटीन फिक्स करें और उस रूटीन को फॉलो भी करें।

कसरत करें

रोज़ एक्सरसाइज़ करना भी नेगेटिव खयालों से दूर रहने का अच्छा तरीका है। स्टडीज़ में भी यह बात साबित हो चुकी है कि,  एक्सरसाइज़ करने से फोकस और कार्यदक्षता बढ़ती है। जिससे, नकारात्मक विचारों से बचने में सहायता होती है। ( Overcoming Negative Thoughts )

मानसिक तनाव से कमज़ोर हो सकती हैं इम्यूनिटी, कोविड-19 के दौरान मेंटली फिट रहने के लिए करें ये 9 उपाय

 कोरोना के दौरान बुज़ुर्गों को हो रही हैं मानसिक बीमारियां, इन टिप्स से रखें अपने बड़ों को मेंटली हेल्दी

 इम्यूनिटी बूस्ट करनी है तो रहिए खुश, हैप्पीनेस के ये 3 फायदे हैं बड़े काम के

खुद को मोटीवेट करने के लिए रोज सुबह करें ये 5 जरूरी काम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source