... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 19, 2020 11:39 AM IST
सर्दियों में संतरे और धनिये का रस इम्यूनिटी बूस्ट कर बीमारियों से रखेगा दूर, जानें कैसे बनाएं ये ड्रिंक
orange and coriander drink in winters for immunity: मौसम का बदलता मिजाज हर किसी व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बनता है फिर चाहे वे बच्चा हो या बूढ़ा। इन दिनों में शाम के वक्त चलने वाली हवा ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया है। सर्दियों का मौसम आते ही हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है कि हम अपने आप को गर्म कैसे रखें और खुद को गर्म रखने के लिए कौन से कदम उठा सकते हैं। इन सबके बीच इम्यूनिटी को मजबूत बनाना भी जरूरी हो जाता है।
कोरोना काल के चलते सभी ने अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बहुत से उपाय किए हैं, जिन्हें पहले तक कोई पूछता भी नहीं था। वर्ष 2020 ने सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत बनाने का काम किया है। 2020 की शुरुआत से ही हम अब समझने लगे हैं कि हमारे दैनिक आहार से लेकर व्यायाम तक, संक्रमण के जोखिम को रोकने के लिए कितने जरूरी है। इस बात पर गौर करना बहुत ही जरूरी है कि इम्यूनिटी को एक या दो दिन में बूस्ट नहीं किया जा सकता है ब्लकि इसके लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता होती है। मजबूत इम्यूनिटी हमें कई बीमारियों के खिलाफ लड़ने में मदद करती है, खासकर बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से।
विटामिन सी को एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट माना जाता है, जो हमारी त्वचा, बालों और नाखूनों के लिए चमत्कार कर सकता है और हमें मौसमी संक्रमणों और बीमारियों से दूर रखने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। दरअसल विटामिन सी, मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है, जो कैंसर जैसी कुछ खतरनाक बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। मुक्त कणों के कारण होने वाला ऑक्सीडेटिव तनाव भी हमारी इम्यूनिटी को कमजोर करने का काम करता है।
ऐसे कई फल, सब्जियां हैं, जो विटामिन सी से भरपूर होती हैं। हालांकि संतरे को विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक माना जाता है। संतरा और संतरे का रस आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में बहुत मदद कर सकता है लेकिन आप बाजार में बिकने वाले पैक्ड संतरे के रस को पीने की गलती न करें क्योंकि ये शुगर से भरा होता है। ऐसा करना आपकी इम्यूनिटी के लिए फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।
संतरे और धनिया का रस आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में अद्भुत तरीके से काम कर सकता है। इस जूस के स्वाद और अच्छाई भरे गुणों को बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ी बहुत गाजर भी मिला सकते हैं। गाजर विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और विटामिन बी 6 का एक अच्छा स्रोत हैं। ये सभी पोषक तत्व मिलकर आपकी इम्यूनिटी को हेल्दी बनाने का काम करते हैं। वहीं धनिया ढेरों एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है।
इस जूस को तैयार करने के लिए आपको 2 संतरे, 2 धनिया की जड़ें, 1 मध्यम आकार की गाजर और 1 चम्मच नींबू के रस की आवश्यकता होगी ।
संतरे को छील लें
गाजर और धनिया काट लें
यह सब एक ब्लेंडर में डालें।
जूस को छान लें और ताजा जूस ही पिएं।
इस बात का ध्यान रखें कि शुगर न मिलाएं।