• हिंदी

जिंदगी के प्रति आशावादी सोच रखने से तनाव होता है कम, इसके 3 फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

जिंदगी के प्रति आशावादी सोच रखने से तनाव होता है कम, इसके 3 फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
आशावादी सोच के सेहत लाभ जानते हैं आप?

जिंदगी के प्रति आशावादी सोच रखने से आप शरीर के साथ दिमाग से भी स्वस्थ रह सकते हैं। आशावादी सोच रखने वाले तनाव अधिक नहीं लेते। जानें क्यों जरूरी है आशावादी सोच बनाए रखना और इसके 3 फायदे....

Written by Anshumala |Updated : July 25, 2021 9:46 AM IST

Optimism Health Benefits: जिंदगी के प्रति आपकी सोच आशावादी (Optimism) है या निराशावादी, इसी पर आपकी सफलता-असफलता निर्भर करती है। यदि आप हर चीज को करने से पहले ही ये सोच लेंगे कि आप इसे नहीं कर सकते हैं, तो आपको कभी भी सफलता हासिल नहीं हो सकती है। पहले ही दिमाग में किसी काम को ना कर पाने का डर, नकारात्मक भावना, अपनी हार मान लेने से आप निराशा से घिर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए आशावादी बनने की कोशिश (ashawadi hone ke fayde in hindi) करें। आप अच्छा, सकारात्मक सोचेंगे तो आपका मन भी खुश रहेगा और आप सभी काम आसानी से कर भी पाएंगे। कोरोना काल में आज हर किसी के मन में डर, घबराहट, चिंता, तनाव, अवसाद आजकल घर कर गया है। आप इस समय हर तरफ से निराशा भरी खबरों से घिरे हुए हैं। आपको नकारात्मक सोचना बंद करना होगा। कोशिश यही होनी चाहिए कि आप आशावादी रहें और पाएं इसके सेहत लाभ (Optimism Health Benefits in Hindi)....

आशावादी सोच से रहते हैं स्वास्थ्य

जब आप सारे कामों में सकारात्मक सोचते हैं, आशावादी लोगों के बीच घीरे होते हैं, तो आपके अंदर से भी नकारात्मक भवाना निकल जाती है। आप सब कुछ अच्छा सोचने लगते हैं। खुश रहते हैं। आशावादी सोच सेहतमंद रहने के लिए भी जरूरी है। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से लाभ होता है। सकारात्मक सोच वालों की इच्छाशक्ति अधिक मजबूत होती है।

दिमाग से भी होते हैं अधिक मजबूत

आशावादी लोग ना सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं। भावनाओं पर काबू पाना जानते हैं। ये लोग परिस्थिति को देखते हुए भावनाओं को व्यक्त करते हैं। जो लोग आशावादी नहीं होते हैं, वे हर छोटी-छोटी बातों में गुस्सा करते हैं। आशावादी लोग छोटी-छोटी चीजों पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।

Also Read

More News

तनाव को कर सकते हैं कम

ऐसा कह जाता है कि आशावादी लोग कम तनाव लेते हैं। तनाव, अवसाद, चिंता आदि को शांत मन से दूर करने की कोशिश करते हैं।

कठिन समय में भी होते हैं सफल

आशावादी लोग हर मुश्किल दौर में भी सफल हो जाते हैं। असफलता के आगे हार नहीं मानते और दोबारा से मेहनत करते हैं। इस तरह से दिमाग, सोच आदि को मजबूती मिलती है। ये कठिन परिस्थितियों में भी काम करते हैं, तभी जिंदगी की हर रेस में सफल भी होते हैं। निराशावादी व्यक्ति जहां मुश्किल समय में हार मान लेते हैं, वहीं आशावादी लोग निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं।