Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

न्यू ईयर गिफ्ट आइडिया जो बनेंगे आपकी गर्लफ्रेंड के लिए ना भूलने वाले अनुभव!

तो क्या आप इस बार भी उसी घिसी-पिटी सोसायटी पार्टी में जा रहे हैं?

न्यू ईयर गिफ्ट आइडिया जो बनेंगे आपकी गर्लफ्रेंड के लिए ना भूलने वाले अनुभव!

Written by Editorial Team |Published : December 15, 2017 1:39 PM IST

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या बीवी को हमेशा की तरह हैंडबैग या कपड़े गिफ्ट देने वाले हैं, तो आपको कुछ बेहतर सोचना चाहिए। जी हां, समय आ गया है कि ऐसा तोहफा दें जो उन्हें सचमुच में अच्छा लगे। आप जो भौतिकवादी उपहार देते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, वह कभी न कभी ख़राब हो ही जाएगा, लेकिन अच्छी यादें और अनुभव हमेशा उनके साथ रहेंगे। तो क्यों ना इस बार न्यू ईयर पर उपहार में कुछ ऐसा दिया जाए जो हमेशा के लिए उनके साथ रहे? यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसे ही अनुभवों के बारे में जो आपको इस बार न्यू ईयर यानि 2018 को हंसी-खुशी स्टार्ट करने में मदद कर सकता है:

एक रोड ट्रिप: उसे उस जगह ले जाएं जो उसे पसंद हो या किसी नयी जगह पर जाना चाहें तो वह भी अच्छा हो। वहां का स्थानीय खाना खाने की कोशिश करें और एक कैमरा ज़रूर साथ रखें ताकि तस्वीरें और वीडियो बनाए जा सके। और हां इस दौरान फोन बंद रखें! ये प्यारी यादें ज़िंदगीभर आप दोनों के साथ रहेंगी।

बंजी जंपिंग जैसी एक्टिविटीज़: अगर आपकी गर्लफ्रेंड मज़ेदार और साहसी एक्टिविटीज़ में हिस्सा लेना पसंद करती है तो उसे ऐसी ही किसी एक्टिविटी के लिए ले जाएं। राइफल शूटिंग, डर्ट बाइकिंग या बंजी जंपिंग(Bungee jumping) जैसी अनूठी एक्टिविटीज़ में हिस्सा लेते हैं।

Also Read

More News

हॉट एयर बलून राइड: ये बहुत मज़ेदार और बहुत ही रोमांटिक एक्टिवीट है। गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी कीजिए और कीजिए प्यारभरी बातें। हो सके तो हॉट एयर बलून से उगते सूरज को देखने का भी प्लान कर सकते हैं।

हॉबी क्लास बुक करें और उसके साथ जाएं: जी हां! बेकिंग क्लास के लिए उसके साथ जाएं और फिर उसे कोई आर्ट वर्कशॉप या ज़ुम्बा क्लास में भी उनके साथ जाए। यकीन कीजिए जब आप अपने हाथों से उसके लिए केक बेक करेंगे तो वह दोबारा आपके प्यार में पड़ जाएगी।

स्पा: उसे एक दिन आराम महसूस कराने के लिए कोई स्पा पैकेज बुक करें। कपल स्पा पैकेज में आप दोनों साथ जा सकते हैं।

मूवी मैराथन: क्या वह फिल्मों के शौकीन है? तो क्यों ना मूवी डेट का प्लान बनाया जाए? उसे जो फिल्में पसंद हो वह आप दोनों एक बार फिर साथ-साथ देखें। आप उसके चेहरे की खुशी देखते ही रह जाएंगे।

Read This in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत:Shutterstock Images.

About the Author

... Read More