Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

New Year 2021: अच्‍छी मेंटल हेल्‍थ के लिए फॉलो करें ये 4 आसान टिप्‍स, नहीं होगी डिप्रेशन या एंग्‍जाइटी जैसी कोई मानसिक बीमारी

साल 2020 में कोरोना और फिर उसके कारण लॉकडाउन के चलते लोग बुरी तरह से मानसिक रोगों (Mental Diseases) के शिकार हुए। डिप्रशन (Depression), एंग्‍जाइटी (Anxiety), स्‍ट्रेस (Stress), लोनलीनेस (loneliness) और डर (Fear) जैसी कई मानसिक बीमारियों ने लोगों को बुरी तरह से जकड़ा हुआ था।

New Year 2021: अच्‍छी मेंटल हेल्‍थ के लिए फॉलो करें ये 4 आसान टिप्‍स, नहीं होगी डिप्रेशन या एंग्‍जाइटी जैसी कोई मानसिक बीमारी
New Year 2021: अच्‍छी मेंटल हेल्‍थ के लिए फॉलो करें ये 4 आसान टिप्‍स, नहीं होगी डिप्रेशन या एंग्‍जाइटी जैसी कोई मानसिक बीमारी

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : January 1, 2021 9:51 AM IST

यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2020 (New Year 2021) ने लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित किया है। साल 2020 में आई कोरोना महामारी (Corona Pandemic) ने न सिर्फ लोगों को शारीरिक तौर पर सताया है बल्कि मानसिक तौर पर भी बुरी तरह से प्रभावित किया है। रिपोर्ट और रिसर्च बताती हैं कि साल 2020 में कोरोना और फिर उसके कारण लॉकडाउन के चलते लोग बुरी तरह से मानसिक रोगों (Mental Diseases) के शिकार हुए। डिप्रशन (Depression), एंग्‍जाइटी (Anxiety), स्‍ट्रेस (Stress), लोनलीनेस (loneliness) और डर (Fear) जैसी कई मानसिक बीमारियों ने लोगों को बुरी तरह से जकड़ा हुआ था। ऐसे में जरूरी है कि साल 2021 में ऐसा न हो इसलिए आप लोग इस साल अपने मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को प्राथमिकता दें और यह तय करें कि इस साल आप किसी भी मानसिक बीमारी का शिकार न हो पाएं। आज हम आपको कुछ ऐसी आसान टिप्‍स बता रहे हैं जो आपको साल 2021 में मानसिक रूप से दुरुस्‍त होने में मदद करेंगी।

खुद को रखें फिट

कोरोना वायरस ने लोगों को यह सिखा दिया है कि यदि आपका स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर है तभी आप एक अच्‍छा जीवन जी सकते हैं और बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसलिए साल 2021 में आप एक्‍सरसाइज, इम्‍युनिटी और अपनी डाइट पर खास ध्‍यान दें। इस साल आप कोरोना पर फोकस करने के बजाय अपनी हेल्‍थ पर फोकस करें। हालांकि आपको कोरोना से बचने के लिए सभी जरूरी उपचार करने हैं। नियमित रूप से एक्‍सरसाइज करने से आप फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से हेल्‍दी बनते हैं। अपना आत्‍मविश्‍वास मजबूत करने के लिए दूसरों के साथ वक्‍त बिताएं।

Also Read

More News

क्‍वॉलिटी नींद पर फोकस करें

आपके मस्तिष्क को काम करने का एक महत्वपूर्ण तरीका यह है कि रात में 7 से 9 घंटे की नींद लें। इससे दिमाग को आराम मिलेगा। न्यूरोलॉजिस्ट एक्सपर्ट्स की सलाह है कि नींद सबसे जरूरी है जो आपके मस्तिष्क को रीसेट कर उसे ठीक करने और मानसिक स्वास्थ्य को बहाल करने का काम करती है। ये आपके दिमागी थकावट को दूर करने के सबसे बेहतरीन तरीकों में से एक मानी जाती है। इसलिए इस साल आप क्‍वॉलिटी नींद लेने पर फोकस करें।

नेचर के करीब जाएं

आजकल लोग अपना आधे से ज्यादा समय मोबाइल, टीवी और लैपटॉप जैसे गेजेटस के साथ गुजारना पसंद करते हैं। यह आपको मानसिक रूप से कमजोर बनाती हैं। इसलिए साल 2021 में कोशिश करें कि आप नेचर के करीब रहें। खाली समय में अपने पेरेंटस या घर के किसी बुजुर्ग के साथ वक्‍त बिताएं। यकीन मानिए आपको बहुत सुकून मिलेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

कुछ नया करने का सोचें

सिर्फ रोजाना एक ही काम करके थकावट महसूस करना आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ कर सकता है। हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए जिससे आपको मजा भी आए और आपका दिमाग उसे करने के लिए तेजी से काम करें। लगातार नए कनेक्शन बनाने से आपके मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिलती है।