
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 26, 2022 3:24 PM IST
Music Therapy Health Benefits: किसी गीत के अच्छे से बोल सुने या किसी इंस्ट्रूमेंट से निकलने वाला साज, संगीत से जुड़े इन साउंड्स को सुनना भला किसे नहीं पसंद आता। म्यूजिक सुनना मूड बूस्ट करने का एक अच्छा तरीका है और संगीत लोगों की जिंदगी का एक हिस्सा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि संगीत सुनने से ना केवल आपको बेहतर महसूस होता है बल्कि, संगीत सुनना आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद (benefits of music) भी साबित हो सकता है। खासतौर पर मानसिक स्वास्थ्य और इमोशनल हेल्थ को सुधारने में संगीत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इसीलिए, कई मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञ म्यूजिक थेरेपी की मदद लेते हैं। इस लेख में आप भी पढ़ें कि कैसे म्यूजिक थेरेपी हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है और हेल्थ पर संगीत सुनने से किस प्रकार के प्रभाव पड़ते हैं। (Music Therapy Health Benefits In Hindi)
कई मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञ म्यूजिक थेरेपी की मदद लेते हैं।
अमेरिका की म्यूजिक थेरेपी एसोशिएशन ( American Music Therapy Association) के अनुसार म्यूजिक थेरेपिस्ट जो संगीत की मदद से लोगों का इलाज करने की विशेष ट्रेनिंग प्राप्त करते हैं उनका प्रयास यही होता है कि संगीत की मदद से वे लोगों की फिजिकल (physical), भावनात्मक (emotional), कॉग्निटिव (cognitive) और व्यावहारिक जरूररतों को पूरा कर सकें और उनकी हेल्थ को सुधार सकें। आइए जानें म्यूजिक थेरेपी लेने के फायदे क्या हैं। (Music Therapy Health Benefits In Hindi)
स्ट्रेस या तनाव जिससे आज हर व्यक्ति जूझ रहा है उससे आराम पाने के लिए म्यूजिक थेरेपी बहुत मदद कर सकती है। रात में सोने से पहले कुछ देर धीमा संगीत सुनने से तनाव कम होता है और नींद न आने जैसी परेशानयों से आराम भी मिलता है। कुछ स्टडीज के अनुसार संगीत सुनने से दुख से उबरने में भी सहायता है होती है। (music therapy for general mental health)

छोटी-छोटी बात पर बेचैन हो जाने वाले लोगों को संगीत सुनना चाहिए क्योंकि कुछ स्टडीज में यह पाया गया है कि एंग्जायटी कम करने के लिए (how to control anxiety) संगीत सुनने से मदद होती है। दरअसल, संगीत सुनने पर शरीर में एंडोर्फिन्स (endorphins) नामक हार्मोन्स बनते हैं जिन्हें हैप्पी हार्मोन्स (happy hormones) भी कहा जाता है। एंडोर्फिन नर्वस सिस्टम को शांत करता है और एंग्जायटी के लक्षणों से भी आराम दिलाता है। संगीत सुनने से लोगों की भावनाओं पर तुरंत प्रभाव पड़ता है और वे संगीत की मदद से बेहतर, शांत और आत्मविश्वासी भी महसूस करते सकते हैं जिससे उन्हें बेचैन करने वाले कारणों का डर और चिंता भी कम होती है।
यह भी पढ़ें-
डिप्रेशन पर एक बार फिर खुलकर बोले विराट कोहली,बताया मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना क्यों है जरूरी