बच्चे का मुंडन कराते वक्त इन 5 बातों का रखेंगे ध्यान तो नहीं रोएगा आपका बच्चा, जानें रीति रिवाज से पहले के टिप्स

अगर आप भी अपने बच्चे के बाल हाल-फिलहाल में मुंडवाने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए आपको बताते हैं बच्चों के बाल मुंडवाने से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 21, 2023 6:06 PM IST

बच्चे के जन्म के बाद मुंडन एक पारपंरिक प्रक्रिया है, जिसे हर घर में निभाया जाता है। आमतौर पर बाल कटवाना कोई बड़ा काम नहीं लेकिन जब बात बच्चों के बाल कटवाने की हो तो आपको कुछ सावधानियों का पालन करने की जरूरत होती है। दरअसल बच्चों के बाल अगर बचपन में सही तरीके से न कटवाएं जाएं तो उन्हें आगे बालों की ग्रोथ बढ़ाने से लेकर कमजोर बाल और गंजेपन की भी शिकायत रहती है। बच्चे के सिर पर बाल न हों या फिर बाल उलझे हुए रहते हों तो बाल मुंडवाना सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि ऐसा करने से बाल घने और अच्छे हो जाते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे के बाल हाल-फिलहाल में मुंडवाने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए आपको बताते हैं बच्चों के बाल मुंडवाने से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

1-बीमार बच्चे का न कराएं मुंडन

बच्चे का मुंडन कराना एक रिवाज है लेकिन इस रिवाज के चक्कर में ऐसा न हो कि आप बच्चे की तबीयत को बिगाड़ दें। आपको करना क्या है कि जिस दिन बच्चे की तबीयत खराबहो उस दिन बच्चे का मुंडन न कराएं। ये तरीका आपके बच्चे को बीमार पड़ने से बचा सकता है।

2-प्रोफेशनल हेयर ड्रेसर को बुलाएं

बच्चे का मुंडन कराते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि किसी नौसिखिए से बाल न कटवाएं। आपको सिर्फ और सिर्फ प्रोफेशनल हेयर ड्रेसर को बुलाने की जरूरत है क्योंकि नौसिखिए से बाल कटवाने पर कट लगने का खतरा बढ़ जाता है और इससे बच्चे को चोट भी आ सकती है।

3-नया ब्लेड करें यूज

बाल मुंडवाते वक्त इस बात का जरूर ध्यान रखें कि हमेशा बाल मुंडवाते वक्त नए ब्लेड का ही इस्तेमाल करें क्योंकि पुराना ब्लेड आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। इसके अलावा ब्लेड को डिसइंफेक्ट करना न भूलें क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा कम हो सकता है।

4-हेयर कटिंग हाइजीन

जब भी बच्चे का मुंडन कराएं तो इस बात का ध्यान रखें कि नाई या फिर हेयर ड्रेसर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखे। हेयर ड्रेसर के हाथ पूरी तरह से साफ होने चाहिए और व्यक्ति ने किसी तरह का कोई नशा न किया हो। इसके अलावा व्यक्ति के नाखून पूरी तरह से कटेहुए हों क्योंकि इससे बच्चे के सिर पर खरोंच के निशान आ सकते हैं।

5-बच्चे ने खाना खाया हुआ हो

बच्चे का मुंडन कराने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखें कि बच्चे ने खाना पूरी तरह से खाया हुआ हो। मुंडन से पहले बच्चे का पेट भरा होना चाहिए नहीं तो उसे बीच में भूख लग सकती है, जिसकी वजह से आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। बच्चे मुंडन के बीच में न रोएं इसके लिए आप उसे खाना जरूर खिला दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source