स्ट्रेस और डिप्रेशन को दूर करने में फायदेमंद है माइंडफुलनेस मेडिटेशन, जानें इसके फायदे और करने का सही तरीका

Mindfulness Meditation Benefits: माइंडफुलनेस मेडिटेशन एक प्रभावी तरीका है, जो तनाव और डिप्रेशन को दूर में मदद कर सकता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : May 25, 2025 7:00 PM IST

Benefits Of Mindfulness Meditation: माइंडफुलनेस मेडिटेशन एक प्राचीन अभ्यास है, जो स्ट्रेस और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करता है।  माइंडफुलनेस मेडिटेशन करते समय व्यक्ति अपनी सांसों के साथ अपने  शारीरिक संवेदनाओं और विचारों पर ध्यान देता है, जिससे तनाव और चिंता कम होती है। इसको करने से हमारे दिमाग में अच्छे विचार आने लगते है। अगर आप नियमित रूप से इसका अभ्यास  करते हैं तो मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। माइंडफुलनेस मेडिटेशन से व्यक्ति अपने जीवन में संतुलन और सुख की अनुभूति कर सकता है। यह तकनीक सरल है और इसे कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है।

माइंडफुलनेस मेडिटेशन क्या है?(What is mindfulness meditation)

माइंडफुलनेस मेडिटेशन एक प्रकार का ध्यान है जिसमें व्यक्ति अपने वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करता है। इसमें व्यक्ति अपने विचारों, भावनाओं, और शारीरिक संवेदनाओं को बिना किसी निर्णय के स्वीकार करता है।

माइंडफुलनेस मेडिटेशन के लाभ (Benefits Of Mindfulness Meditation)

  • दर्द में कमी- माइंडफुलनेस मेडिटेशन दर्द की तीव्रता को कम करने में मदद करता है।
  • तनाव में कमी- यह तनाव और चिंता को कम करने में सहायक होता है।
  • नींद में सुधार- नियमित माइंडफुलनेस मेडिटेशन से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।
  • भावनात्मक संतुलन- यह भावनात्मक संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।

माइंडफुलनेस मेडिटेशन करने का सही तरीका (Right Way To Do Mindfulness Meditation)

  1. शांत स्थान चुनें- एक शांत और आरामदायक स्थान चुनें जहां आप बिना किसी व्यवधान के ध्यान कर सकें।
  2. आरामदायक स्थिति में बैठें- एक आरामदायक स्थिति में बैठें, चाहे वह कुर्सी पर हो या जमीन पर अपनी पीठ को सीधा रखें।
  3. सांस पर ध्यान केंद्रित करें- अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें, धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें और सांसों की गति को महसूस करें।
  4. विचारों को स्वीकारें- ध्यान के दौरान आपके मन में कई विचार आ सकते हैं, उन्हें बिना किसी निर्णय को स्वीकार करें और फिर से अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें।
  5. समय निर्धारित करें- शुरुआत में 5-10 मिनट का समय निर्धारित करें और धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं।
  6. नियमितता बनाए रखें- माइंडफुलनेस मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, नियमित अभ्यास से ही इसके लाभ मिलते हैं।

ध्यान के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

धैर्य रखें- शुरुआत में ध्यान करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें और नियमित अभ्यास करें।

स्वयं को स्वीकारें- अपने आप को स्वीकारें और किसी भी प्रकार की नकारात्मकता से दूर रहें।

समय का पालन करें- ध्यान के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करें और उसका पालन करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source