Mental health Tips: इन संकेतों से पहचाने भावनात्मक रूप से थक चुके हैं आप, इस तरह सें माइंड को दें ब्रेक

How to Prevent Mental Exhaustion: भावनात्मक थकान एक मानसिक समस्या है, जिसमें व्यक्ति मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के उपाय क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 13, 2023 5:13 PM IST

How to Prevent Mental Exhaustion : आधुनिक समय में भावनात्मक थकावट (Emotionally Exhausted) बहुत आम होती जा रही है, जब व्यक्ति भावनाओं में नहीं बंधा होता है तो वह अपने कार्यों पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाता है। वहीं, भावनात्मक रूप से बंधे व्यक्ति अपने कार्यों पर सही से फोकस नहीं कर पाते हैं। ऐसे व्यक्ति काफी समय तक अपनी भावनाओं को सुलझाने का समय न मिल पाने के कारण अंदर से काफी ज्यादा थका हुआ महसूस करने लग जाते हैं। अधिकतर मामलों में ऐसे व्यक्तियों को भावनात्मक थकावट का अनुभव होता है, जो विषाक्त वातावरण में रहते हैं। भावनात्मत थकावट की वजह से व्यक्तियों को डायबिटीज, मोटापा, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं भावनात्मक थकावट के लक्षण (Emotionally Exhausted Symptoms) और इसके कम करने के उपाय क्या हैं?

भावनात्मक थकावट के लक्षण - Emotionally Exhausted Symptom

भावनात्मक थकावट मन की एक स्थिति है, जहां व्यक्ति अपने पर्सनस और प्रोफेशनल लाइफ में सामनजस नहीं बिठा पाता है।  इस समस्य से ग्रसित व्यक्ति को काफी ज्यादा तनाव और डिप्रेशन जैसा महसूस होता है। भावनात्मक थकावट की वजह से कई तरह की मानसिक समस्याएं जैसे- चिड़चिड़ापन, प्रेरणा की कमी, एकाग्रता की कमी, अनिद्रा और शारीरिक थकान इत्यादि महसूस हो सकता है। इस समस्या से ग्रसित व्यक्तियों में दैनिक कार्यों को करने में ऊर्जा की कमी देखने मों मिल सकती है। 

लंबे समय तक भावनात्मक थकावट की स्थिति होने पर आपको कई तरह की गंभीर समस्याएं जैसे- काम में मोटिवेशन की कमी, याददाश्त क्षमता पर असर, नर्वस सिस्टम डैमेज होना, कंफ्यूजन की स्थिति, सिरदर्द रहना इत्यादि हो सकता है। ऐसे में इसे कम करना बहुत ही जरूरी है।

भावनात्मक थकावट को कैसे कम करें? - How to Treat Emotionally Exhausted 

भावनात्मक थकावट को कम करने के लिए आप कई तरह के उपायों का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप खुद को एक्टिव रखें। इसके साथ ही हेल्दी आहार और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। इसके अलावा आप भावनात्मक थकान को कम करने के लिए अन्य उपायों का भी सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

  • भावनात्मक थकावट को कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें। 
  • लंबे समय तक काम में लगे रहने की वजह से भी भावनात्मक थकावट हो सकती है। ऐसे में काम से बीच-बीच में थोड़ा सा ब्रेक जरूर लें। कई घंटों तक लगातार काम करने से बचें। 
  • अपने पर्सनल और प्रोफेशनल कार्यों के बीच संतुलन जरूरी होता है। ऐसे में दोनों काम के बीच संतुलन बनाए रखें। 
  • काम के अलावा उन कार्यों को करें, तो आपके मन को शांति और खुशी देता है। 
  • तनाव और डिप्रेशन को कम करने के लिए दूसरों की मदद लें। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलें। खुद को अकेला न छोड़ें। इससे मानसिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। 

भावनात्मक थकावट को कम करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप इस स्थिति को कम नहीं कर पाते हैं, तो यह गंभीर शारीरिक और मानसिक समस्याओं का कारण बन सकता है। ध्यान रखें कि अगर आपको लंबे समय तक डिप्रेशन और स्ट्रेस महसूस हो रहा है तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source