Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Mental health & COVID-19 in Hindi: कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus pandemic) ने विश्व भर के करोड़ों लोगों की पूरी दिनचर्या को बिगाड़ कर रख दिया है। महीनों से जारी कोविड-19 (Covid-19) के चलते लोगों को अपने घरों में ही कैद होकर रहना पड़ा है। लोगों का वक्त इस कोरोनावायरस से बचाव (Prevention of coronavirus) करने के बारे में ही सोचकर गुजर रहा है, जिसकी वजह से उन्हें तनाव (Stress), चिंता (Anxiety) व घबराहट की परेशानी से दो-चार होना (COVID-19 side effects in hindi) पड़ रहा है।
एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 महामारी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही (tips to improve mental health in hindi) है। विशेष रूप से अश्वेत व एशियाई मूल के युवाओं पर वायरस का व्यापक प्रभाव देखा गया है। अमेरिका में सेंटर फॉर लॉ एंड सोशल पॉलिसी में मानसिक स्वास्थ्य (Mental health & COVID-19) कार्य का नेतृत्व करने वाली ईशा वीरसिंघे ने कहा कि महामारी के दौरान कई समुदायों में मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान न दिए जाने की वजह से स्थिति बदतर हो गई है। वह कहती हैं कि अलगाव, आर्थिक तंगी, पुलिस की बर्बरता और इसके प्रभावों और एशियाई विरोधी हिंसा आदि के चलते लोगों में तनाव व चिंता व्याप्त हो गयी है।
अगर बढ़ती चिंता और अलगाव को एक साथ जोड़कर देखा जाए, तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति खराब हुई है। इस तरह की स्थिति में लोग आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए भी बाध्य हो रहे हैं। बकौल वीरसिंघे, कई समुदायों में स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच की कमी मानसिक स्वास्थ्य देखभाल की कमी तक बढ़ गई है।
कोविड-19 महामारी के प्रभाव (Effects of the Kovid-19 Pandemic) के चलते दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर व्यापक असर हो रहा है, जिसके कारण करोड़ों लोगों के ऊपर रोजगार छिनने का संकट पैदा हो गया है। इसका सीधा असर पारिवारिक तनाव और मानसिक परेशानी के तौर पर सामने आ रहा है। जानकार कहते हैं कि अगर यह संकट और लंबा खिंचा तो परिणाम बहुत घातक हो सकते हैं।
1 हर हाल में सकारात्मक सोच रखने की कोशिश करें। बेशक वक्त अभी खराब चल रहा है, लेकिन आप ही चिंतिंत, निराश, उदास, तनाव ग्रस्त रहने लगेंगे, तो इसका असर आपकी मानसिक सेहत (Mental health) पर जरूर पड़ेगा।
2 खुद का ध्यान कोरोना से संबंधित खबरों से हटाएं। इसके लिए अपनी दिनचर्या के बारे में लिखें। आपने जो पूरे दिन किया, उसे लिखें। अपने परिवार से बात करें। खुश रहने की कोशिश करें।
3 एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल करें। एक्सरसाइज करने से दिमाग से एन्डॉर्फिन एक प्रकार का केमिकल रिलीज होता है, जिससे मूड बेहतर होता है। आउटडोर वर्कआउट करने से भी मानसिक परेशानियां कम होती हैं। दिमाग रिलैक्स मोड में आता है।
4 मानसिक सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए सुबह दूध वाली चाय पीने की बजाय आप ग्रीन टी पीना शुरू कर दें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट अधिक होता है। एंटीऑक्सीडेंट मस्तिष्क की गतिविधियों (Brain activities) को बूस्ट करता है। इससे मानसिक सेहत बेहतर होती है। ग्रीन टी पीने से आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा।
Stress in Covid-19 : कोरोनावायरस दे रहा है आपको तनाव, डिप्रेशन, तो फॉलो करें एक्सपर्ट की राय