Mental Health : चिंता और तनाव को दूर करते हैं ये 5 आसान उपाय, खर्च नहीं करना होगा 1 भी रुपया

5 ways to reduce stress: आज भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई तनाव झेल रहा है। किसी के लिए तनाव थोड़ा ज्यादा या कम हो सकता है, लेकिन तनाव मुक्त होना एक सपना जैसा लगने लगा है। लेकिन आज हम आपको ऐसे 5 आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप तनाव को खुद से दूर भगा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : September 19, 2023 11:16 AM IST

ऑफिस में काम करने वाले हों या खुद का व्यापार चलाने वाले सभी लोग जरा जरा सी बात पर स्ट्रेस लेने लगते हैं। जो आपकी हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। एक पुरानी कहावत आपने जरूर सुनी होगी ‘चिंता चिता के समान होती है’ जो ये बात स्पष्ट रूप से समझाती है कि यदि हम बहुत अधिक तनाव लेंगे तो ये आपके लिए जानलेवा तक हो सकता है। अपनी बेहतर हेल्थ के लिए आपको अपनी लाइफ के पुराने टेंशन को कम करने की बेहद जरूरत है। लंबे समय तक रहने वाला तनाव आपको हार्ट डिजीज और डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्याओं तक ले जाता है। आज हम आपके लिए ऐसे 5 आसान उपाय लेकर आए हैं जिनको फॉलो कर आप तनाव से पूरी तरह मुक्त रह सकते हैं।

स्ट्रेस को कम करने वाले 5 आसान उपाय (5 Ways to Reduce Stress)

मसाज से मिलेगा आराम

यदि संभव है तो आपको सप्ताह में एक बार मसाज जरूर करानी चाहिए। मसाज एक ऐसा शानदार उपाय है जो आपको बहुत तेजी से शांत करता है। तनाव से मुक्त होने के लिए आप हाथ, पैर कंधों और सिर की मसाज कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी लोशन या तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पढ़े पसंदीदा साहित्य

एक शोध में ये साबित हुआ है कि आपका पसंदीदा साहित्य आपको स्ट्रेस मुक्त रखने में भी मदद करता है। यदि हम स्ट्रेस दूर करने के तरीकों के बारे में पढ़ते हैं तो ये भी आपके तनाव को दूरकरने में सहयोग करता है। उदाहरण के लिए इमोशन बेस्ड मैगजीन पढ़ने पर हमारा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

उल्टी गिनती

सुनने में अटपटा लगे लेकिन ये बेहद कारगर तरीका है। यदि आप बहुत ज्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं तो इसके लिए आपको 100 से लेकर 1 तक गिनती के मन में दोहराना है। ऐसा करने से आपका दिमाग किसी दूसरी जगह डाइवर्ट होता है और तनाव से मुक्ति मिलती है। रात को नींद ना आने की स्थिति में भी आप ये उपाय फॉलो कर सकते हैं।

हर्बल टी पिएं

क्या आप जानते हैंहर्बल टी का सेवन भी चिंता और तनाव को दूर करने वाला हो सकता है। शोध में पता चला है कि हर्बल टी में पाया जाने वाला कैमोमाइल तत्व हमारे स्ट्रेस के स्तर को कम करता है। इसके साथ ही आप अश्वगंधा से बनी ड्रिंक का सेवन तनाव को कम करने के लिए कर सकते हैं।

ध्यान करें

ध्यान का मुख्य उद्देश्य आपके विचारों को शांत करना है। यदि आप नियमित ध्यान का अभ्यास करते हैं तो इससे आपको विचारों और भावनाओं को सहन करने की आपकी क्षमता बढ़ जाएगी। तनाव को कम करने वाले कारकों में ध्यान बेहद अहम साबित होता है।

Disclaimer: इस लेख में बताए गए सभी उपाय और विधियां केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। किसी भी तरीके का प्रयोग करने से पहले अपने डॉक्टर या चिकित्सा विशेषज्ञ से परामर्श करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source