Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
क्या आप हर समय मानसिक तनाव और अशांति महसूस करते हैं? क्या आपको तनाव भुलाने के लिए बार-बार सो जाना अच्छा लगता है? क्या आपको आसानी से खांसी-जुकाम जैसी बीमारियां लग जाती है? क्या आपको बार-बार सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या होती है? इन सभी सवालों का जवाब यदि हां है तो समझ जाएं कि आप शारीरिक कमजोरी नहीं बल्कि मानसिक थकान का शिकार हैं जो आपको लगातार कमजोर बना रही है। जानते हैं कि मानसिक थकान के क्या संकेत हो सकते हैं।
ये एक्सरसाइज बनाएंगे आपके कंधों को चौड़ा और मजबूत
मानसिक थकान क्या होती है?
मानसिक थकान का मतलब होता है कि दिमाग का बहुत सारे कामों में एक साथ उलझा हुआ होना। मानसिक थकान आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर इतना तनाव और थकान देती है कि आप खुद को बीमार महसूस करने लगते हैं।
क्यों होती है मानसिक थकान
मानसिक थकान आपकी ऊर्जा पूरी तरह खत्म कर देती है। शरीर और दिमाग का एक साथ बहुत ज्यादा काम करने से मानसिक थकान पैदा हो जाती है। मल्टी टास्किंग होने से भी दिमाग को एक साथ कई काम करने पड़ते हैं ऐसे में आप मानसिक थकान का शिकार हो सकते हैं।
मानसिक थकान के संकेत
भूख कम लगना या बहुत ज्यादा लगना।
इंसोम्निया।
एंग्जायटी।
फोकस ना कर पाना।
बात-बात पर भूल जाना।
सेक्स ड्राइव कम होना।
त्वचा का रुखा हो जाना।
मसल्स में ऐंठन होना।
असामान्य रूप से वजन बढ़ना और कम हो जाना।
यूं करें मानसिक थकान कम
गहरी सांस लें।
एक साथ बहुत सारे काम करना बंद करें।
अपनी पसंद का खाना खाएं।
एक्सरसाइज करें।
पर्याप्त नींद लें।