Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Meditation Tips for Beginners: ये हैं बिगिनर्स के लिए मेडिटेशन की शुरुआत करने की 5 टिप्‍स, बिल्‍कुल बोरिंग नहीं लगेगा ध्‍यान

अगर आप मेडिटेशन की शुरुआत (Meditation Tips for Beginners in hindi) करना चाहते हैं तो इन 5 टिप्स के साथ करें। साथ ही जानिए रोज मेडिटेशन करने के फायदे (Meditation Benefits For Mind And Body)

Meditation Tips for Beginners: ये हैं बिगिनर्स के लिए मेडिटेशन की शुरुआत करने की 5 टिप्‍स, बिल्‍कुल बोरिंग नहीं लगेगा ध्‍यान
डिटेशन की शुरुआत के पहले दिन आप 5 से 10 मिनट तक ध्‍यान करें।

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : May 13, 2021 5:31 PM IST

भले ही कुछ लोगों को लगता हो कि मेडिटेशन करना जरूरी नहीं है लेकिन ये समझ लिजिए कि जिस तरह शरीर के लिए एक्‍सरसाइज और एक बैलेंस डाइट जरूरी है उतना ही ध्‍यान करना भी है। क्‍या होता है ध्‍यान/मेडिटेशन? (What is meditation in hindi) दरअसल ध्‍यान, यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें ऐसी टेकनीक का प्रयोग किया जाता है जिसमें दिमाग को शांत करने के साथ-साथ इमोशंस करने का अभ्‍यास किया जाता है। प्राचीन काल से दुनियाभर में कई संस्कृतियों में ध्यान का अभ्यास किया गया है। ध्‍यान करने के कई तरीके होते हैं। कई बार इस प्रकिया में व्‍यक्ति को बैठाकर आंख बंद कर दिन की सभी घटनाओं को याद करने के लिए कहा जाता है तो कई बार एक्‍सपर्ट् मेडिटेशन करने वालों को कुछ न सोचने पर आंख बंद कर सांसों के आने जाने पर फोकस करने को कहते हैं। जो लोग अक्‍सर मेडिटेशन करते हैं उन्‍हें इसके फायदों के बारे में अच्‍छी तरह से पता होगा। लेकिन जो लोग मेडिटेशन नहीं करते हैं उन्‍हें ये थोड़ा बोरिंग लग सकता है। अगर आप बिगिनर हैं लेकिन मेडिटेशन करना चाहते हैं तो आज हम आपको मेडिटेशन की शुरुआत करने की 5 टिप्‍स (Meditation Tips for Beginners in hindi) बता रहे हैं। यकीन मानिए इन्‍हें फॉलो करने से आपको ध्‍यान कही प्रक्रिया बिल्‍कुल बोरिंग नहीं लगेगी।

yoga

शरीर और दिमाग के लिए क्‍यों फायदेंद है मेडिटेशन करना (Meditation Benefits For Mind And Body)

  • मेडिटेशन करने से माइंड रिलेक्‍स होता है
  • स्‍ट्रेस कम होता है
  • एंग्‍जाइटी कंट्रोल में रहती है
  • नींद बेहतर होती है
  • शरीर का दर्द सामान्‍य रहता है
  • ब्‍लड प्रेशर नॉर्मल रहता है
  • व्‍यक्ति इमोश्‍नली स्‍ट्रॉंग बनता है
  • कन्‍सनट्रेशन और अटेनशन दोनों बढ़ती है
  • बुरी लत छोड़ने में मदद मिलती है
  • याददाश्‍त मजबूत होती है
  • दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम होता है
  • मेटाबॉलिज्‍म अच्‍छा होता है

meditation

Also Read

More News

मेडिटेशन की शुरुआत करने की 5 टिप्‍स

धीरे धीरे अभ्‍यास करें

अगर आप ये समझ रहे हैं कि मेडिटेशन की शुरुआत करते ही आपका माइंड एकदम रिलेक्‍स हो जाएगा और आपको नेगेटिव विचार नहीं आएंगे तो आप गलत हैं। किसी भी चीज को होने में समय लगता है। जब आप मेडिटेशन करें तो अपने दिमाग को धीरे धीरे शांत करने की कोशिश करें। मेडिटेशन की शुरुआत के पहले दिन आप 5 से 10 मिनट तक ध्‍यान करें। धीरे-धीरे आप इस समय को आधे घंटे से 1 घंटे तक बढ़ा सकते हैं।

अपनी सांसों पर फोकस करें

अगर आपको यह शिकायत है कि जब आप मेडिटेशन करने बैठते हैं तो फोकस करने के बाद भी आपका ध्‍यान इधर-उधर भटक जाता है तो एक ट्रिक ट्राई करें। मेडिटेशन करते वक्‍त आप अपनी सांसों पर ध्‍यान दें। इस चीज पर फोकस करें कि आपकी सांसें कैसे अंदर-बाहर जा रही हैं। यह देखें कि ये सांस शरीर में कहां से आ रही है और फिर कहां जा रही है। जब आप इन चीजों पर विचार करेंगे तो आपका माइंड एकदम फोकस हो जाएगा।

लंबी सांसें लें

मेडिटेशन करते वक्‍त बीच बीच में लंबी सांस लें। इस दौरान जब आप सांस भरेंगे तो आपका पेट अंदर की तरफ हो जाएगा। फिर सांस को धीरे धीरे छोड़ें। इससे आपकी एक्टिव इमेजिनेशन और मेडिटेशन क्‍वॉलिटी बढ़ेगी।

खड़े होकर भी कर सकते हैं मेडिटेशन

यह जरूरी नहीं है कि आपको ध्‍यान का अभ्‍यास बैठकर ही करना है। आप चाहें तो योगा निद्रा में लेटकर भी मेडिटेशन कर सकते हैं। लेकिन हां, इस दौरान अपने बॉडी पोस्‍चर और एनर्जी पर ध्‍यान दें। अगर आपका किसी तरह की दिक्‍कत हो रही है तो थोड़ा ब्रेक लें और फिर शुरू करें। मेडिटेशन के वक्‍त गलती करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हफ्ते में 1 बार नहीं बल्कि रोज ध्‍यान करें

कुछ लोग रोज मेडिटेशन करने के बजाय हफ्ते में एक दिन 45 मिनट तक मेडिटेशन करना पसंद करते हैं। जबकि एक्‍सपर्ट कहते हैं कि रोज 5 से 10 मिनट तक ध्‍यान करना हफ्ते में 45 मिनट ध्‍यान करने की तुलना में ज्‍यादा फायदेमंद होता है।