
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : October 11, 2023 5:16 PM IST
आज पूरी दुनिया अमिताभ बच्चन को जानती है, कोई उन्हें बिग बी तो कोई बॉलीवुड के शहंशाह बुलाता है वहीं उनके फैन्स उन्हें सदी के महानायक भी कहते हैं। आज अमिताभ बच्चन सफलता की जिन बुलंदियों को छू चुके हैं, वहां की कल्पना करना भी हर किसी के बस की बात नहीं है। 11 अक्टूबर यानी आज 81 साल के हुए बिग-बी आज भी नए-नए हीरो को टक्कर देते हैं। पुरानी पीढ़ी से नई पीढ़ी तक 90 के दशक से ही वे लोगों के दिल पर राज कर रहे हैं। लेकिन ये बुलंदी उन्हें ऐसी ही रातो-रात नहीं मिली। उन्होंने सफलता पाने के लिए पूरी जिद्द के साथ जिंदगी से जंग लड़ी है और आज उनके पास हर चीज है जिनकी वे कल्पना कर सकते हैं। आज हम उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे ही पहलुओं के बारे में आपको बताएंगे जिससे आपको आपको अपने जीवन में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलेगी। (life story of amitabh bachchan)
आज उनकी फिल्म आने के बाद मूवी थिएटर के आगे उनके फैंस की लंबी लाइन लग जाती है। लेकिन एक जमाना था, जब उनकी फिल्मों को बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था। उनकी पहली फिल्म (amitabh bachchan first movie) ‘सात हिन्दुस्तानी’ जिसके लिए उन्हें 5 हजार रुपए मिले थे बुरी तरह से पिट गई। लेकिन ये फ्लॉप होने का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ। एक के बाद एख उनकी कई फिल्में लगातार फ्लॉप हुई, लेकिन उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी और पूरी जिद्द के साथ जिंदगी से लड़ते रहे।
View this post on Instagram
2013 में दिए एक इंटरव्यू में अमिताभ ने बताया कि आज भी उन्हें वो समय याद है जब उनके घर के आगे लेनदारों की लाइन लग जाती थी। उन्होंने कहा कि ‘मैं वो समय कभी नहीं भूल सकता जब लेनदार उनके घर के आगे आकर गालियां और धमकी देते थे’ आगे वे एक समय की बात बताते हैं कि जब वे परेशान हो चुके थे तो वे यश चोपड़ा के पास गए, जो उनके घर के पीछे ही रहते थे और उनसे काम कि विनती करने लगे। उसके बाद ही यश चोपड़ा ने उन्हें ‘मोहब्बतें’ फिल्म में काम दिया था।
View this post on Instagram
उन्होंने बताया कि 2000 में आई एक ड्रामा फिल्म में जिसमें शाहरुख खान मेन रोल में थे, उस फिल्म ने उनका जीवन पूरी तरह से बदल दिया था। वे मान चुके थे कि उन्हें अपनी उम्र के हिसाब से अपना रोल भी बदल लेना चाहिए। इसके बाद वे हर एक रोल करने लगे जो भी उन्हें मिलता था और धीरे-धीरे उन्होंने अपना सारा कर्ज खत्म कर दिया।
View this post on Instagram
अमिताभ बच्चन ने सिर्फ कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी काम किया और धीरे-धीरे करके सब कुछ चुकता कर दिया। वे एक बार बताते हैं कि दूरदर्शन का पैसा देने के लिए उन्होंने कुछ विज्ञापन भी किए थे। उन्होंने यह भी बताया कि जो फिल्में उसने शुरू में की हैं, उनमें मिली फीस लगभग न के बराबर ही थी।