Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
World Brain Day: नींद की कमी ब्रेन को नुकसान पहुंचा सकती है और ब्रेन को काम करने में समस्याएं आ सकती हैं। विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day 2024) पर हेल्थ एक्सपर्ट्स ने कहा है कि ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए लोगों को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। खासकर वे लोग जो बहुत सारा समय इंटरनेट पर बिताते हैं उन्हें अपना स्क्रीन टाइम (Screen Time) कम करना चाहिए और पूरी नींद लेनी चहिए।
डॉक्टरों ने कहा कि बेहतर ब्रेन फंक्शनिंग के लिए कम से कम 7 घंटे की नींद बहुत जरूरी है। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि लोगों को कम नींद से नुकसान हो सकता है और नींद की कमी से ब्रेन से संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
डॉ. एस रमेश (कामिनेनी हॉस्पिटल्स के कंसल्टिंग) ने नींद के महत्व और इसकी कमी के कारण ब्रेन पर होने वाले असर के बारे में बात करते हुए कहा , " नींद किसी भी व्यक्ति के डेली रूटीन के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। नींद ब्रेन से जुड़े कई कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है।''
डॉक्टर ने बताया कि कम देर तक सोने वाले लोगों में याद्दाश्त पर असर पड़ सकता है। यह नयी मेमरी के साथ रिस्पांस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है। बता दें कि ब्रेन हमारे शरीर और उसके सभी कार्यों को नियंत्रित करता है। इसीलिए, यह समझना महत्वपूर्ण है कि नींद शरीर की हर प्रणाली और ऑर्गन के कार्य को प्रभावित कर सकती हैं। खासकर यह ब्रेन पर बहुत गहरा असर डालती है।
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सीएच विजय (किम्स आइकॉन हॉस्पिटल, विशाखापत्तनम में कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट) कहते हैं, ''अच्छी नींद से आपकी हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है। वहीं नींद की कमी से ब्रेन, हार्ट और लंग्स पर असर पड़ सकता है।''
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन लोगों को बार-बार मूड स्विंग्सकी शिकायत होती है उनमें भी अक्सर लो-क्वालिटी स्लीप से जुड़ी समस्यााएं ही कारण होती हैं। क्योंकि नींद की कमी से उनके ब्रेन पर असर पड़ता है।
डॉ. ए. रामपापा राव कहते हैं कि, ''मैं समझता हूं कि हेल्दी ब्रेन को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों में हाई ब्लड प्रेशर भी शामिल है। इसके साथ ही अनहेल्दी लाइफस्टाइल और नींद की कमी जैसे कारण भी ब्रेन के कार्य को बुरी तरह प्रभावित करते हैं।''
डॉ. राव ने सलाह दी कि लोग हर रोज कम से कम सात घंटे की अच्छी नींद जरूर लें।
(IANS)