
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : January 13, 2023 8:48 PM IST
रात में नींद न आने का कारण ठंडे पैर भी हो सकते हैं। बहुत से लोगों को इतनी ठंड में सोते समय काफी कठिनाई होती है। जब आपके पैर ठंडे होते हैं तो आपकी ब्लड वेसल्स कांस्ट्रिक्ट हो जाते हैं, इससे ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है। स्टडीज के मुताबिक, रात में सोते समय पैरों को गर्म करना, दिमाग को एक क्लियर संकेत देता है कि अब सोने का समय आ गया है। पैर गर्म करने का सबसे आसान तरीका कौन सा होता है? बहुत सारे लोग जुराबें पहन कर पैर गर्म करते हैं। इससे आप को जल्दी नींद आने में मदद मिलती है। तापमान का सामान्य होना स्लीप शेड्यूल का काफी आवश्यक भाग होता है।
बहुत सारे लोग रात में पैर गर्म करने के लिए राइस सॉक्स, हॉट वॉटर बॉटल, हीटिंग ब्लैंकेट का भी प्रयोग करते हैं। 2007 में होने वाली एक स्टडी के अनुसार जो लोग रात में हीटेड या फिर सामान्य सॉक्स पहनते हैं उन्हें रात में अच्छी नींद आती है।
व्यक्ति का शरीर का तापमान रात में गिरने लगता है और 4 बजे के करीब शरीर का तापमान सबसे कम हो जाता है। 24 घंटे में यह तापमान एक से दो डिग्री बदल सकता है। लेकिन प्रश्न यह बनता है कि क्या रात में सॉक्स पहनना हेल्दी आदत है? लाभों के बावजूद भी डॉक्टर ऐसा करने से मना करते हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि जिन लोगों को पैरों में घाव है, या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्या हैं तो उन्हें रात में जुराब पहन कर नहीं सोना चाहिए। जो लोग गर्म तापमान वाले वातावरण में रहते हैं उन्हें भी जुराब नहीं पहनना चाहिए। जिन लोगों को फंगल इन्फेक्शन की समस्या है उन्हें भी ऐसा करने से बचना चाहिए। जुराबों को साफ रखना और उन्हें समय समय पर साफ करते रहना भी काफी आवश्यक होता है। इससे इन्फेक्शन होने का रिस्क कम होता है।