Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Stress reducing diet:स्ट्रेस से बच पाना वर्तमान में लोगों के लिए मुश्किल-सा हो गया है क्योंकि, लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अलग-अलग कारणों से स्ट्रेस महसूस हो सकता है। तनाव हमारे ब्रेन को भी प्रभावित कर सकता है। इसीलिए, स्ट्रेस को कंट्रोल करने के उपाय (ways to control stress) करना बहुत जरूरी है।
जैसा कि ब्रेन को काम करने के लिए एनर्जी की आवश्यकता पड़ती है और यह शक्ति आपको अपनी रोजमर्रा की डाइट से मिल सकती है। यही वजह है कि लोगों को स्ट्रेस से बचने के लिए हेल्दी और संतुलित डाइट लेने की आवश्यकता होती है। ब्रेन को सही तरीके से काम करने के लिए किन न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है और किस तरह के फूड्स का सेवन करने से स्ट्रेस को कंट्रोल करने में आसानी होती है। पढ़ें यहां विस्तार से-
ब्रेन की फंक्शनिग और तनाव से बचने के लिए लोगों को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। जैसा कि ब्रेन अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज से जुड़ा हुआ है इसीलिए, इसे कई तरह के न्यूट्रिएंट्स की भी जरूरत पड़ती है। जैसे एमिनो एसिड्स न्यूरोट्रांसमीटर्स के उत्पादन में मदद करते हैं। वहीं, ओमेगा-6, विटामिन बी, विटामिन सी भी ब्रेन के लिए जरूरी है। विटामिन बी रक्त के जरिए अमिनो एसिड्स को शरीर में पहुंचाने का काम करता है। साथ ही होमोसिस्टिन के लेवल को संतुलित रखने में भी मदद करता है। विटामिन बी ब्रेन सेल्स को भी डैमेज से सुरक्षित रखते हैं। इन सबसे तनाव को कंट्रोल करने में मदद होती है।
स्ट्रेस बढ़ाने वाले हार्मोन्स (जैसे कॉर्टिसोल) का स्तर कम रखना तनाव को कंट्रोल करने का सबसे जरूरी स्टेप है। यह ब्रेन को शांत करने के लिए जरूरी है। मैग्नीशियम रिच फूड्स (Magnesium rich foods) खाने से ब्रेन को आराम मिलता है। इसीलिए आप मैग्नीशियम वाले फूड्स का सेवन कर सकते हैं। इन फूड्स में मैग्नीशियम का लेवल हाई होता है-
ब्रोकोली (Brocolli)
एवोकाडो
केला
डार्क चॉकलेट
ब्रेन को काम करने के लिए पानी की बहुत जरूरत होती है। ब्रेन का तकरीबन 80% हिस्सा पानी से भरा होता है। ऐसे में ब्रेन फंक्शनिंग बढ़ाने और स्ट्रेस जैसी स्थितियों को कंट्रोल करने के लिए आप अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीएं। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीएं। साथ ही आप इन चीजों का भी सेवन कर सकते हैं-
नारियल पानी (Coconut water)
वेजिटेबल जूस
नींबू पुदीने की शिकंजी
दूध, छाछ और लस्सी