Mental Health को दुरुस्त करने के लिए फॉलो करें ये 4 टिप्स, तनाव से मिलेगी निजात

तनाव या स्ट्रेस जीवन में कई तरह की समस्याओं का कारण बन जाता है। यदि आप लंबे समय से तनाव से जूझ रहे हैं तो आपको इससे बाहर निकालने के लिए हम आपको 5 बेहतरीन योगाभ्यास बताने जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : February 21, 2024 5:53 PM IST

Stress free Lifestyle: आज बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोग आज सबसे ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं। इतना ही नहीं छोटी-छोटी बातों पर लोग डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। कभी-कभी तो ये डिप्रेशन इतना अधिक बढ़ जाता है कि लोग इसमें आत्महत्या करने की कोशिश तक करने लगते हैं। तनाव से पीड़ित व्यक्ति अंदर ही अंदर घुटने लगता है, जिसका असर उसकी सेहत पर सीधे तौर पर पड़ता है। तनाव से न केवल हमारी मेंटल हेल्थ बल्कि हमारी फिजिकल हेल्थ भी बुरी तरह प्रभावित होती है। यदि लगातार तनाव में रहने के कारण आपकी मानसिक और शारीरिक हेल्थ पर बुरा असर पड़ रहा है, तो आपको ये 4 लाइफस्टाइल टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए। जो आपकी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त करेंगे।

1. वर्तमान में जिएं

ऐसे बहुत से लोग आपको देखने को मिल जाएंगे जो अपने भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं। इतना ही नहीं वह अपने पास्ट के बारे में अनावश्यक रूप से बहुत ज्यादा सोचते हैं। जिसके कारण उनके मन में बहुत बुरे-बुरे ख्याल अक्सर आते रहते हैं। लेकिन न भविष्य में आप पहुंच सकते हैं और पास्ट को बदलना संभव नहीं है इसलिए हमें हमेशा अपने आज में जीना चाहिए। आज के लक्ष्यों पर फोकस कर व्यक्ति एकदम तनाव से मुक्त रह सकता है और सबसे ज्यादा सफलता की सीढ़ियां भी चढ़ सकता है।

2. हेल्दी रूटीन फॉलो करें

तनाव से मुक्ति के लिए सबसे जरूरी है कि आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें। इसके लिए आपको डेली योगा, बैलेंस डाइट और भरपूर नींद को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना चाहिए। यदि आप इन लाइफस्टाइल चेंजेज को अपनी लाइफ का हिस्सा बना लेंगे तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि आप तनाव से बहुत जल्द राहत पा सकते हैं। साथ ही ये चेंजेंज आपकी मेंटल हेल्थको भी मजबूत करने का करते हैं।

3. खुद की तुलना करना बंद करें

बहुत से लोगों को आदत होती है कि वह दिन भर अपनी तुलना किसी भी दूसरे व्यक्ति से करते रहते हैं। यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं जो लगातार अपने को दूसरों के साथ कंपेयर करते हैं, तो ये आपके तनाव का एक बड़ा कारण बन सकता है। ऐसा लोग तब और ज्यादा करते हैं जब वह हाल ही में किसी असफलता से गुजरे हों। लेकिन यदि आपके साथ ऐसी कोई कंडीशन है तो आपको हम बता दें कि ऐसा करने से आपको और अधिक मानसिक तनाव के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। इसलिए खुद की तुलना दूसरों से करना बंद कर दें।

4. परिवार के साथ समय बिताएं

परिवार और यार दोस्तों के साथ भरपूर समय न बिताने वाले लोग अक्सर डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। इसलिए उन्हें तरह तरह के रोग अपनी गिरफ्त में ले लेते हैं। आपने एक कहावत जरूर सुनी होगी, 'दिल खोल लिया होता यारों के साथ, तो खोलना न पड़ता औजारों के साथ' ये साफ बताती है कि परिवार और दोस्तों के साथ बैठने वाले व्यक्ति को हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। यदि आप तनाव को कम करना और मेंटल हेल्थ को मजबूत करना चाहते हैं तो आपको रोजाना कुछ समय परिवार के लोगों के साथ बिताना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source