Tips to Improve Memory : बार-बार भूल जाते हैं चीजों को, इन टिप्स को अपनाकर बढ़ाएं याद्दाश्त

कभी-कभार चीजों को भूलना ठीक है लेकिन यह भूलने की समस्या लगातार बढ़ती जाए तो यह आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।  यह किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत हो सकती है। धीरे-धीरे आप डिमेंशिया के शिकार हो सकते हैं। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 7, 2019 2:01 PM IST

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बात-बात में चीजों को भूल जाते हैं। कोई भी सामान कहीं भी रखकर भूल जाते हैं और फिर याद करने की कोशिश करते रहते हैं। चाबी भूल जाना, महत्वपूर्ण काम या तारीख भूल जाना बहुत कॉमन बातें होती हैं, जिन्हें अक्सर लोग भूल जाते हैं। हालांकि, कभी-कभार चीजों को भूलना (Tips to Improve Memory) ठीक है लेकिन यह भूलने की समस्या लगातार बढ़ती जाए तो यह आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। यह किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत हो सकती है। धीरे-धीरे आप डिमेंशिया के शिकार हो सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 47.5 मिलियन लोग डिमेंशिया से ग्रस्त हैं। हल साल यह संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में इस स्थिति को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

भूलते क्यों हैं लोग

भूलने की बीमारी के कई कारण हो सकते हैं जैसे तनाव, एक्सरसाइज ना करना, मानसिक रूप से एक्टिव ना रहना, नींद पूरी ना होना, रहन-सहन, पार्यावरण, बेतरतीब लाइफस्टाइल, गलत खानपान आदि बातों के कारण भी लोग भूलने लगते हैं। यदि आपकी डाइट हेल्दी नहीं होगी, तो इसका सीधा असर आपके दिमाग पर भी पड़ता है। ऐसे में आप कुछ बातों को फॉलो करके अपने दिमाग को फिट और याददाश्त को बेहतर ( Tips to Improve Memory) बना सकते हैं।

जानें, याददाश्त बढ़ाने के उपाय

• सुबह अंडा खाने से दिमाग हेल्दी होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो याददाश्त को भी बेहतर करता है। अंडे में मौजूद कोलाइन दिमाग को स्वस्थ बनाता है। यदि आप बातों को भूल जाते हैं, तो डाइट में अंडा जरूर शामिल करें।

• सूरजमुखी के बीज भी मोमोरी को बूस्ट करते हैं। इसमें विटामिन ई होता है। इसके तेल से सब्जी या कोई भी खाना बनाएं, फायदा होगा।

• ओमेगा 3 फैटी एसिड दिमाग के लिए बहुत जरूरी है। इसकी प्राप्ती आप मछली के जरिए कर सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को मछली का सेवन जरूर करना चाहिए, इससे बच्चे के दिमाग की सेहत अच्छी रहती है। साल्मन और टूना मछली में ओमेगा की अच्छी मात्रा होती है।

• पालक के साग की सब्जी या जूस पीने से भी याद्दाश्त तेज होती है। इसमें मौजूद ल्यूटिन याद रखने की क्षमता को बेहतर करता है।

• चुकंदर का जूस शरीर में खून के स्त्राव को बराबर करता है, आयरन भी बढ़ाता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से याददाश्त और दिमागी सेहत पर भी सकारात्मक असर होता है।

• चॉकलेट खाना तो हर किसी को पसंद होता है। थोड़ी चॉकलेट हर दिन खाने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिमाग को बेहतर करता है। डार्क चॉकलेट खाएं, लेकिन इसकी मात्रा सीमित रखें।

• सूखे मेवे जैसे काजू, बादाम और अखरोट याददाश्त को मजबूत करते हैं। ये सभी दिमाग की कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से चलाते हैं।

क्या गिटार बजाने से याद्दाश्‍त बढ़ती है

फूड्स जो दिमाग को पहुंचाते हैं नुकसान

दिमाग के लिए हेल्दी बीज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source