... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : June 28, 2022 7:31 AM IST
सुबह नार्मल चाय नहीं बल्कि पिएं इम्यूनिटी बढ़ानी वाली चाय! इन 3 चाय की मदद से पाएं निरोग शरीर
Best morning tea in hindi : अगर आपको अपने दिन की शुरुआत चाय से करना पसंद है तो क्यों न चाय को एक ऐसी ड्रिंक में तब्दील कर लिया जाए, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करे? जी हां, ये हेल्दी चाय कई बीमारियों को दूर कर सकती है और आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर सकती हैं। इतना ही नहीं ये चाय आपके पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाती हैं और वजन घटाने में आपकी मदद करती हैं। इसके अलावा ये चाय स्वादिष्ट भी होती हैं। चाय की एक प्याली आपके सेंसज को आराम पहुंचाती हैं और सर्दी व फ्लू के खिलाफ शरीर को सुरक्षा देती है। इसलिए अगली बार जब चाय की चुस्की लें तो ये चाय पीना न भूलें।
तुलसी को जड़ी-बूटियों की रानी कहा जाता है क्योंकि इसके ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं। ये हमारे शरीर को कई प्रकार के इंफेक्शन और बीमारियों से बचाने में तो मदद करती ही है साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी कम करने में मदद करती है। अदरक शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हमारे हड्डियों के स्वास्थ्यको बेहतर बनाने के साथ-साथ, ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं और इंफेक्शन से लड़ते हैं।
चाय को बनाने की रेसिपी
1-इस चाय को बनाने के लिए अदरक को छीलकर काट लें और तुलसी के पत्तों को धो लें।
2-एक पैन में पानी डालकर उबाल आने दें।
3-अब कटा हुआ अदरक और तुलसी के पत्ते डालें।
4-चाय की पत्ती डालें और इसे तब तक पकने दें जब तक पानी थोड़ा कम न हो जाए।
5-अगर जरूरी हो तो आप अपने स्वाद के अनुसार दूध और चीनी डाल सकते हैं। चाय को छान कर सर्व करें।
गुड़, आयरन, मिनरल्स और ढेर सारे पोषक तत्वों से संपन्न होता है। गुड़ की चाय आपके पाचन को बेहतर बनाने का काम करती है। बहुत से हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि गुड़ सिकुड़ी हुई रक्त वहिकाओं को खोलने में मदद करता है और उसमें रक्त के बहाव को बेहतर बनाता है।
इस चाय को बनाने की रेसिपी
1-इस चाय को बनाने के लिए आप ओखली में इलायची, काली मिर्च और सौंफ को अच्छी तरह से कूट लें।
2-अब एक पैन लें और उसमें दूध उबाल लें।
3-अब उसमें थोड़ा कसा हुआ अदरक, चाय पत्ती और तैयार मसाले का मिश्रण डालें।
4-इसे अच्छी तरह से उबाल दें।
5-अब इस मिश्रण को छान लें और एक चम्मच गुड़ का पाउडर या गुड़ का एक छोटा टुकड़ा डालें।
6- अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें और गुड़ को पिघलने दें।
इस मसाला चाय में पोटेशियम, विटामिन बी, कैरोटीन, विटामिन सी और मैग्नीशियम होता है। मसाला चाय पीने से आपको खांसी, गले में खराश, सिरदर्द और शरीर में दर्द जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। ये चाय आपको इंफेक्शन और सूजन से लड़ने के लिए इम्यूनिटी प्रदान करने में मदद करती है।
इस चाय को बनाने की रेसिपी
1-इस चाय को बनाने के लिए ओखली में हरी इलायची, लौंग, दालचीनी की छड़ी, काली मिर्च और सौंफ को अच्छी तरह के कूट लें।
2-इस बात का ध्यान रखें कि अदरक को अलग से पीस लें।
3-अब एक पैन लें और उसमें पानी उबाल लें और चाय पत्ती डालें।
4-उसके बाद इसमें पिसा हुआ मसाला और अदरक डालें।
5-अब पानी को उबलने दें।
6-आखिर में दूध व चीनी डालें और छान कर सर्व करें।