Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आसपास है काफी ने​गेटिव माहौल तो अपनाएं ये 4 तरीके, चुटकियों में मिलेगी खुशी और शांति

ने​गेटिव माहौल कहीं भी हो सकता है। जब किसी व्यक्ति को किसी जगह पर अच्छा नहीं लगता या उस माहौल की बातें उसकी पसंद के हिसाब से नहीं होती तो व्यक्ति ऐसे माहौल में फिट नहीं हो पाता और वह जगह उसके लिए नेगेटिव होने लगती है। ऐसा माहौल अक्सर लोग ऑफिस में फील करते हैं। यदि ने​गेटिव माहौल के साथ टैकल करने की ट्रिक्स न सीखी जाए तो व्यक्ति तनाव का शिकार हो सकता है। जो एक स्तर के बाद डिप्रेशन या अन्य मानसिक रोगों का कारण बन सकती है। ऐसे में आज हम आपको 4 ऐसे तरीके बता रहे हैं जो आपको नेगेटिव माहौल से निकालने में मदद कर सकते हैं।

अगर आसपास है काफी ने​गेटिव माहौल तो अपनाएं ये 4 तरीके, चुटकियों में मिलेगी खुशी और शांति
अगर आसपास है काफी ने​गेटिव माहौल तो अपनाएं ये 4 तरीके, चुटकियों में मिलेगी खुशी और शांति

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : September 30, 2020 5:06 PM IST

ने​गेटिव माहौल कहीं भी हो सकता है। जब किसी व्यक्ति को किसी जगह पर अच्छा नहीं लगता या उस माहौल की बातें उसकी पसंद के हिसाब से नहीं होती तो व्यक्ति ऐसे माहौल में फिट नहीं हो पाता और वह जगह उसके लिए नेगेटिव होने लगती है। ऐसा माहौल अक्सर लोग ऑफिस में फील करते हैं। यदि ने​गेटिव माहौल के साथ टैकल करने की ट्रिक्स न सीखी जाए तो व्यक्ति तनाव का शिकार हो सकता है। जो एक स्तर के बाद डिप्रेशन या अन्य मानसिक रोगों का कारण बन सकती है। ऐसे में आज हम आपको 4 ऐसे तरीके बता रहे हैं जो आपको नेगेटिव माहौल से निकालने में मदद कर सकते हैं।

जहां खुशी मिले वहां वक्त बिताएं

जब भी आपको ने​गेटिव म​हसूस हो तो ऐसे लोगों से बात करने की कोशिश करें जो पॉजीटिव हो। क्योंकि जब आप पॉजीटिव लोगों के संपर्क में आते हो तो आपका माइंड अच्छे हॉर्मोन्स रिलीज करता है। यह समझने की भूल न करें कि नेगेटिव होने पर नेगेटिव लोगों से किसी तरह का हल मिलेगा या समस्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। ऐसी स्थिति में पॉजीटिव लोगों से मिले या उनसे बात करें जिनसे आपको बात करने में खुशी मिले।

Also Read

More News

खुद से बात करें

कभी कभी हम ऐसी चीजों को अपने दिमाग में बैठाकर सोचने लगते हैं जो जरूरी नहीं होती है। इसलिए जब कभी आपके माइंड में बहुत सारे ने​गेटिव ख्याल आए तो कुछ देर के लिए अकेले में बैठें और खुद से बात करें। ऐसी स्थिति में उस बात पर विचार करें जो आपको परेशान कर रही है और ठंडे दिमाग से उस चीज का हल निकालने की कोशिश करें। हो सकता है आपको इस चीज का एहसास हो जाए कि आप बेवजह उस विषय पर इतना सोच रहे हैं, जो जरूरी भी नहीं है।

कुछ भी पर्मानेंट नहीं है

अपने दिमाग में इस बात की गांठ बांध लें कि कुछ भी पर्मानेंट नहीं है। फिर चाहे वह अच्छी चीज हो या बुरी चीज हो। जब भी आपके साथ कुछ नेगेटिव हो रहा हो तो यह सोच लें कि यह अस्थायी है और कुछ समय बाद इसका समाधान होना तय है। अक्सर हमें अपनी समस्याएं इसलिए भी बड़ी लगती हैं क्योंकि हम कहीं न कहीं उन्हें बड़ा मान लेते हैं। आपको यह समझने की जरूरत है कि जिंदगी में अप्स एंड डाउन आते रहते हैं। इसलिए इनसे डरने के बजाय इनका सामना करना सीखें और प्रॉब्लम को ज्यादा गंभीरता से न लें।

Mobile

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

गुस्सा होने पर आपा न खोएं

कई बार लोग यह बात दूसरों को बताने में देर नहीं करते हैं कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। गुस्सा आना लाजमी है लेकिन यह दूसरों पर नहीं निकालना चाहिए। जब व्यक्ति का दिमाग सही तरह से काम नहीं करता है या गुस्सा आता है तो वह अपनी प्रतिक्रियाएं दूसरों पर दिखाने लगता है। जबकि ऐसी स्थिति में बुद्धिमानी और शांती से काम करना चाहिए।