Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सुबह जल्दी उठना आजकल हर किसी के बस की बात नहीं है। अगर आप रात रात भर जागते रहते हैं और सुबह जल्दी उठने का काम होता है तो जल्दी उठना किसी डरावने सपने से कम नहीं लगता है। बेड से उठना और आंखें खोलना बहुत ही मुश्किल काम लगता है और हम आलस के कारण थोड़ी देर और सो जाते हैं जिस कारण और भी ज्यादा लेट उठा जाता है और हम काम के लिए लेट हो जाते हैं । तो बहुत से लोग कुछ ऐसी टिप्स की तलाश में रहते हैं जो उन्हें सुबह जल्दी उठने में मदद कर सके और वह भी हंसी खुशी। आज के आर्टिकल में बताई गई टिप्स के माध्यम से आप रोजाना समय से सुबह जल्दी उठ सकेंगे। आइए जान लेते हैं कि कौन सी हैं यह टिप्स।
अगर आप अलार्म को खुद से थोड़ा दूर रखते हैं तो हमें उसे बंद करने के लिए उठना ही पड़ता है। जैसे ही हम उठते हैं तो हमारी नींद तो टूट ही जाती है जिस कारण हमारा जल्दी उठने का सपना पूरा हो जाता है।
जैसे ही सुबह उठते हैं तो थोड़ी देर के लिए सूर्य की रोशनी में जाएं या थोड़ा टहल लें जिस कारण आपका मूड फ्रेश हो सके और आपको दुबारा सोने का आलस भी महसूस न हो सके। यह डिप्रेशन या मेंटल एंजाइटी से जुड़ी एक काफी अच्छी तकनीक है।
रात में ही यह सोच कर सोएं कि सुबह का नाश्ता कितना इंटरेस्टिंग होने वाला है और उसे खाते समय आप कोई किताब या अपना फोन देख सकते हैं। इससे सुबह जल्दी उठा जा सकेगा। फोन के लिए न सही लेकिन खाने के लिए तो आप जरूर उठ जायेंगे।
अगर सुबह सुबह उठ जाते हैं लेकिन नींद नहीं खुल पाती है तो चाय का सेवन जरूर करें। इससे आपका मूड अच्छा होने के साथ साथ आपकी एनर्जी लेवल भी बहुत बूस्ट हो सकता है। अगर चाय अच्छी नहीं लगती है तो कॉफी भी पी सकते हैं।
अपना फिटनेस गोल सेट कर लें और सुबह सुबह यह कोशिश करें कि एक्सरसाइज कर सकें। अगर उठने के बाद प्रैक्टिस करनी शुरू कर देते हैं तो सारा आलस और सुस्ती अचानक से गायब हो जाने वाला है।
सुबह सुबह एनर्जी प्राप्त करने के लिए और नींद को पूरी तरह खोलने के लिए कुछ हेल्दी और प्रोटीन से बना नाश्ता कर सकते हैं। इसके लिए अंडा या फिर सब्जियों का सलाद ट्राई कर सकते है।
अगर आपको रात में सोते समय नींद नहीं आती है और इस वजह से आप सुबह देर से उठते हैं तो इस समस्या को ठीक करने के लिए रात में सोने से पहले सारे गैजेट्स और सारी इलेक्ट्रॉनिक चीजों को बंद करके रख दें ताकि नींद आ सके।
रात में शराब का सेवन न करें क्योंकि एक बार आपको नींद आ सकती है लेकिन बाद में आपकी नींद खुल जायेगी और फिर सारी नींद खराब हो जायेगी जिससे सुबह उठने में दिक्कत होगी।
यह हार्मोन शरीर को सोने के लिए तैयार करता है इसलिए रात में सोते समय अगर नींद नहीं आ रही हो तो इसका सेवन किया जा सकता है।
अगर कोई ऐसी गतिविधि है जिसे करने से आप रिलैक्स हो कर सो सकते हैं तो उसे जरूर करे जैसे नहाना या गर्म पानी में रिलैक्स करना।
तो यह थे कुछ ऐसे तरीके जिनका प्रयोग करने से आपको सुबह जल्दी उठने में मदद मिल सकती है।