... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 5, 2017 12:45 PM IST
किसी के लुक या उनके शरीर के आधार पर उनके लिए कोई राय बनाना न केवल बचाकानी बात है बल्कि यह स्पष्ट रूप से बुरी भी है। आप ही सोचिए कोई ऐसा व्यक्ति जिसका दिमाग सही ठिकाने पर होगा क्या वह किसी को कुछ ऐसा कहेगा, कि ' अरे तुम तो मोटी हो', 'क्या आप एनोरेक्सिक (anorexic) हैं' या ' ऐसा लगता है कि तुम प्रेगनेंट हो'? तो आप में से कितने लोगों को आपके वजन के लिए शर्मिंदा किया गया है? कम से कम मेरे साथ तो यह काफी बार हुआ है। पहली बार जब मै कॉलेज में थी- यह एक ऐसा समय होता है जब आप लोगों को प्रभावित करना चाहते हैं और अच्छे दिखना चाहते हैं, तब मुझे ऐसी बातें सुननी पड़ी। कई लोगों ने मेरे फेसबुक और इंस्टामेड मैसेंजर पर भी बुरी बातें लिखी। उन्होंने मुझे बताया कि मैं मोटी थी और मुझे मॉर्निंग वॉक या दौड़ने जाना चाहिए।
कारण जो भी हो, मैंने उनकी बात पर विश्वास किया, और मुझे याद है कि 4 महीने मैं सिर्फ जिमिंग और ज़ुम्बा कर रही थी। दूसरी तरफ, जब तनाव के कारण मेरा बहुत ज़्यादा वजन कम हो गया, तो लोगों ने कहा कि मैं बीमार दिखने लगी हूं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने समझा कि हम चाहे जैसे भी दिखे, लोगों को उससे कभी भी संतुष्टि नहीं होनेवाली और वे कभी नहीं समझ पाएंगे कि हम क्या-क्या झेल रहे हैं। आप अपने शरीर से खुश हो सकते हैं या फिर भावनात्मक तनाव झेल सकते हैं। लोग आपके शरीर के बारे में चाहे जो कुछ भी कहें आपको उससे निराश नहीं होना चाहिए। इससे आपको डिप्रेशन हो सकता है। तो आप क्या करते हैं जब कोई व्यक्ति आपके शरीर या लुक का मज़ाक उड़ाता है?

किसी के पास ‘परफेक्ट बॉडी नहीं है’
सबसे पहले आपको यह स्वीकार करना होगा कि किसी को भी 'परफेक्ट बॉडी' नहीं मिली है। इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया, जहां हम रोज़ाना कई घंटे समय बिताते हैं वहां परफेक्ट बॉडी के लिए कई पैमाने तय किए गए हैं, जैसे- अगर कोई लड़की लम्बी है, तो उसके पैर दुबले होने चाहिए, उसकी कमर पतली होनी चाहिए और उसका चेहरा पूरी तरह से सुडौल होना चाहिए। लेकिन अगर आप अपने बारे में अच्छा महसूस करते हैं, तो आपको दूसरों की बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत नहीं है। आपको क्या पहनना है और क्या नहीं, इसके बारे में किसी और से ना पूछें। याद रखें कि परफेक्ट शरीर वही है जिसके साथ आप खुश हैं।
दूसरों की राय मतलब नहीं रखती
जिद्दी बनें और अन्य लोगों की राय से प्रभावित न हों। उनकी बातों के आधार पर खुद को परेशान करना छोड़ दीजिए, फिर चाहे वो आपके शरीर, मिज़ाज़ या लुक्स बारे में चाहे जो भी बातें करें। जी हां, यह कहना आसान है करना मुश्किल, लेकिन एक बार जब आप अपनी भावनाओं को नियंत्रण में करना सीख जाते हैं तो आपका जीवन काफी बेहतर हो जाएगा। इसलिए जब दूसरे कहें कि आप कुछ नहीं कर सकते तो उनकी बात पर ध्यान न दें। आप जो चाहें वह कर सकते हैं।

लोग असुरक्षा की भावना से आपके बारे में बुरा कहते हैं
तीसरी बात जो याद रखनी है वह यह है कि, अगर कोई आप पर हमला कर रहा है, आपके बारे में ख़राब बातें कर रहा है तो संभावना है कि वे अपनी ज़िंदगी में किसी चीज़ को लेकर असुरक्षित हैं। असुरक्षित लोग दूसरों के बारे में बुरी बातें या टिप्पणी करके उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं क्योंकि ऐसा करके वो अपने बारे में बेहतर महसूस करते हैं।
बॉडी-शेमिंग का असर पूरी ज़िंदगी पर पड़ता है
अंत में, आपको यह समझना होगा कि बॉडी-शेमिंग या दूसरों द्वारा आपके शरीर के लिए कही गयीं बातें, समय के साथ भुलाना आसान नहीं है। यह आपके जीवन से खुद-ब- खुद गायब नहीं होनेवाली। आपको कई बार ऐसी बातों से गुज़रना पड़ सकता है- हाई स्कूल में, कॉलेज, नौकरी, शादी में, गर्भावस्था के दौरान, या बुढ़ापे में। इसका कोई अंत नहीं है। आपको सिर्फ तैयार रहना चाहिए और इन कड़वे शब्दों का खुद पर नकारात्मक असर पड़ने नहीं देना चाहिए।
सौंदर्य व्यक्तिपरक है। हो सकता है कोई व्यक्ति आपको पसंद न करे, लेकिन किसी और के लिए आप बहुत अच्छे या खूबसूरत हो सकते हैं। इसके अलावा, जिन चीज़ों से आप खुश नहीं हैं, उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय ऐसी चीजों पर ध्यान केंद्रित करें जिनके बारे में आप वास्तव में सकारात्मक महसूस करते हैं। और भगवान के लिए, खुद ऐसे व्यक्ति न बने जो ऑनलाइन दूसरों के बारे में बुरी बातें करता है वो भी केवल इसीलिए क्योंकि आप उस व्यक्ति को पसंद नहीं करते। ऐसा व्यक्ति न बनें जो किसी अन्य महिला या पुरुष के लिए भद्दी बातें करता हो या उनके साथ बदतमीज़ी करता हो। हमें दुनिया में ऐसे लोगों की ज़रूरत नहीं है। इसीलिए चलिए हम अपनी बातों को कम ख़राब, अच्छी और अधिक शक्तिशाली बनाएं!
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत- deepikapadukone/Instagram, mzznaki/Instagram