Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
क्या कभी आपके मन में किसी के भी प्रति गंदे ख्याल आए हैं? ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है और आम जिंदगी में ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा होता भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसा होता क्यों है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन कुछ कारण आपके भीतर ही छिपे होते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर मन में गंदे ख्याल आने के पीछे के क्या कारण होते हैं। इसकी असल वजह है आपका दिमाग, जो सिर्फ और सिर्फ एक मशीन है। आप उसमें जो भी डालेंगे, वह उसे ही अपने भीतर रख आपको उस तरह के विचार सोचने, सपने दिखाने और उसी हिसाब से परिस्तिथियों का निर्माण करने में मदद करेगा। तो आइए जानते हैं कि आखिर क्या वजह है गंदे ख्याल आने की।
हम में से ज्यादातर लोग अपने अनुभव को ही अपने दिमाग में डालते हैं। जैसा कि अगर हमारे साथ कभी कुछ बुरा हुआ है, या फिर ऐसी कोई पुरानी याद, धोखा, जिससे हमें दुख पहुंचा हो ये सभी हमारे दिमाग में अपने आप फिट हो जाती हैं। लेकिन बहुत से लोगों के साथ कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ होता है, जो दूसरों को देख कर उनसे अपना अनुभव बना लेते हैं। इसके अलावा टीवी पर दिखाए जाने वाले शो भी कहीं न कहीं लोगों को डर या नेगेटिविटी का शिकार बना रहे हैं।
हमारे लिए इस बात को जानना बहुत ही जरूरी है कि अनुभव चाहे आपका हो या किसी दूसरे का दोनों ही अतीत से जुड़ा हुआ होता है। यानी के ये सब बीती बीतें हैं। बीती हुई बातों का आपके आने वाली जिंदगी पर तब तक कोई असर नहीं पड़ेगा जब तक कि वो आपकी वर्तमान जिंदगी में दखल न दे। इसका मतलब ये है कि अगर आप बीती बातों के बारे में नहीं सोचेंगे तब तक आपके मन में गंदे ख्याल नहीं आएंगे।
बीती बातों को भुलाना बिल्कुल भी आसान नहीं है, इसी कारण से लोग एंग्जाइटी, डिप्रेशन और फोबिया जैसी मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं का शिकार होते हैं।
मन में बुरे ख्याल न आए इसके लिए आप एक सुंदर सपना बुनिए। उस सपने में आप अपनी जिंदगी के सबसे खुशनुमा पलों के बारे में सोचिए। भले ही वो दिन वापस नहीं आ सकते लेकिन एक अलग दुनिया में फिर से आप वहीं सपने बुन सकते हैं। आप खुद को सपने में अरबपति समझ सकते हैं और अपने बारे में अच्छी-अच्छी बातें सोच सकते हैं।
आप रोजाना एक चीज ऐसी कर सकते हैं, जो आपको खुश करे ताकि आप हताश न हो और हर दिन बुरी बातों के बारे में न सोचें। इसक अलावा आप किसी रिश्तेदार के पास जा सकते हैं और अपना दिन वहां बिता सकते हैं। इसके अलावा फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं क्योंकि ये आपको वापसी उन्हीं दिनों में ले जा सकता है।
याद रखें कि आपका दिमाग एक मशीन की तरह है, जैसा बर्ताव आप उसके साथ करेंगे ठीक वैसा ही आपको उसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आप इस तरह अपने दिमाग को रिफ्रेश कर सकते हैं और आपका दिमाग खाली भी नहीं रहेगा और इस वजह से आपके मन में बुरे ख्याल भी नहीं आएंगे।