आपके दिमाग को शांत रखेंगी ये 3 तकनीक, काम को बेहतर ढंग से करने में मिलेगी मदद

रोजाना अपने टाइम से 30 मिनट पहले उठें और इन 3 चीजों को अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल करें और देखें कि आप पूरे दिन कितना अद्भुत, आनंदमय और शांतिपूर्ण महसूस करते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 21, 2022 4:37 PM IST

बदली हुई जीवनशैली लोगों में भौतिकवाद को बढ़ाने का काम किया है। शायद यही वजह है कि लोग तनाव और अवसाद से ग्रसित होते जा रहे हैं।  अगर आप भी हर समय तनाव चिंता और अवसाद में रहते हैं तो आपको अपना मन शांत करने के लिए कुछ छोटे-छोटे काम करने होंगे। जिसे करने में आपको ज्यादा से ज्यादा 30 मिनट लगेगा। मगर आप पूरे दिन खुश महसूस करेंगे और अपने काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार कहती हैं कि सुबह उठने के बाद मोबाइल फोन या किसी भी गैजेट्स से दूर रहें और खुद को शांत और पॉजिटिव रखने के लिए तीन काम करें:

सबसे पहले तीन बार ओंकार का जप करें

ओम या ओंकार का जप करने से मन और मस्तिष्क को शांति मिलती है। ओंकार का जप करने से हमारा थ्रोट चक्र मजबूत होता है इसके साथ ही विचारों की गुणवत्ता में सुधार आता है।

कम से कम 10 बार लंबी गहरी सांसे लें

जब आप लंबी गहरी सांसे लेते हैं तो इससे शरीर के अंदर हमारे प्रत्येक अंगों को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन मिलती है। इससे शरीर और दिमाग में ब्लड सरकुलेशन भी अच्छा होता है। यहां तक कि शरीर की प्रत्येक कोशिकाओं को पोषण मिलता है। जिसके कारण आप पूरे दिन एक्टिव माइंड के साथ काम करते हैं। तनाव और अवसाद से मुक्त रहते हैं।

नियमित रूप से 10 मिनट करें ध्यान या मेडिटेशन

इससे तन और मन का तनाव कम करने में मदद मिलती है। आपको अपने और अपने आस-पास के सभी लोगों के प्रति अधिक विचारशील, सहानुभूतिपूर्ण और क्षमाशील बनने में मदद करता है। आपकी किसी भी चीज की स्वीकृति क्षमता में सुधार करता है और जैसा कि हम जानते हैं कि स्वीकृति शांति और खुशी की कुंजी है, एक प्रोडक्टिव और शांतिपूर्ण दिन के लिए आपको केवल 10 मिनट की आवश्यकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source