
... Read More
जिंदगी में बहुत से लोग डिप्रेशन का शिकार होते हैं लेकिन किसी को बताते नहीं हैं। मानसिक स्थिति के सुधार के लिए परिवार और दोस्तों का होना जरूरी है। डिप्रेशन आपके रिश्तों पर भी भारी पड सकता है। अगर आपका पार्टनर थोड़ा अजीब और इरिटेट व्यवहार कर रहा है तो हो सकता है उनकी मानसिक सेहत भी ठीक न हो। इसके लिए जरुरी है कि आपको यह जानना चाहिए कि आपका पार्टनर डिप्रेशन से किस तरह प्रभावित है। उनके डिप्रेशन के बारे में जानने के लिए आप उनसे निम्न प्रकार के प्रश्न पूछ सकते हैं।
डिप्रेशन वाले व्यक्ति की मन की बातों को सुने और उन्हें सहानुभूति दिखाएं कि आप उनके साथ हैं। जैसे अगर आपका पार्टनर कहता है कि उसके साथ कुछ भी अच्छा नहीं होगा तो आप अपने साथी को सहानुभूति दिखा कर विश्वास दिला सकते है कि भविष्य में सब ठीक ही होगा। लगातार खुश रहना भी नुकसान दायक हो सकता है क्योंकि खुश रखने से उनकी भावनाओं को सामान्य नही बनाया जा सकता।
आप अपने साथी को डिप्रेशन से बाहर निकालने के लिए उसका समर्थन करें और उनसे पूछे कि उनको क्या चाहिए। उसको निम्न चीजों की जरूरत हो सकती है :
ऐसे में व्यक्ति अपने मन मे विचार बना लेता है कि उसे डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है जिससे उपचार लेने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए जो लोग मानसिक तनाव से परेशान है उन्हे डॉक्टर की मदद लेकर ठीक किया जा सकता है, इसके लिए उन्हें बढ़ावा दें।