
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : January 23, 2023 7:01 AM IST
खुशी और गम दोनों ही जीवन के पहलू हैं और हमारे जीवन में हमें आमतौर पर खुशी और गम दोनों ही देखने को मिलते हैं लेकिन कुछ लोग गम की स्थिति में काफी टूट जाते हैं और उन्हें काफी बुरा महसूस होता है जिस वजह से वह पागलपन में लीन हो जाते हैं और खुद को संभाल नहीं पाते। अगर आपको कभी भी बहुत बुरा महसूस होता है या किसी भी व्यक्ति के कुछ बोलने पर या कुछ ऐसी स्थिति हो जाती है जिससे आपने ऐसी उम्मीद नहीं की थी तो आपका दिल टूटना संभव है और इस स्थिति में कोई भी व्यक्ति खुद को अच्छे से नहीं संभाल पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इन टिप्स का प्रयोग करने से आप 15 मिनट के अंदर ही खुद को अच्छा महसूस करवा सकते हैं।
सबसे पहले आपको अपने दिमाग को शांत करना होगा और अपने दिमाग से सभी विचारों को साफ करना होगा। ऐसा करने के लिए आप 5 मिनट के लिए मेडिटेशन कर सकते हैं और इस समय केवल सांस लेने पर ही ध्यान दें इसके बाद आप काफी पॉजिटिव और अच्छा महसूस करेंगे।
खुद को अंदर ही अंदर घुटने की बजाए अपने आप को बाहर ले जाना चाहिए और प्रकृति को निहारना चाहिए। आप खुली हवा में आनंद ले सकते हैं या फिर चिड़िया या पक्षियों को देखकर अपने मन को वह ला सकते हैं। इससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
आपको इस स्थिति में खुद को हंसाने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आप कोई हंसी वाली किताब पढ़ सकते हैं या फिर अपने किसी ऐसे दोस्त के साथ जा सकते हैं जिसका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा हो।
आपको बुरा महसूस होता है तो एक किताब ले और उसमें जो जो चीजें आपके साथ अच्छी हुई है उनको नोट करना शुरू कर दें। इसके बाद ऐसा सोचे कि बहुत से लोगों को इतना भी नहीं मिल पाता है। इससे आपको एक काफी आभार की भावना महसूस होगी और आप भी स्थिति में खुश रहेंगे।