मन को शांत और स्थिर कैसे रखें? जानें अशांत और ओवरथिंकिंग लोगों के लिए खास टिप्स

How to calm your mind: अगर आप एक ही बात के बारे में बार-बार सोचते हैं और दुखी हो जाते हैं। तो, ये ओवरथिंकिंग है जिससे आपको बचना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : August 26, 2022 3:38 PM IST

हम में से ज्यादातर लोग एंग्जायटी और ओवरथिंकिंग से परेशान रहते हैं। ऐसे लोग हर समय एंग्जायटी और स्ट्रेस में रहते हैं। इसके अलावा कई बार हम इन सब चीजों से बच नहीं पाते हैं और फंस कर रह जाते हैं। ऐसे में जरूरी ये है कि आप पहले तो अपनी सोच को संतुलित करें और फिर दिमाग को ठंडा रखने की कोशिश करें। तो, आप हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जो कि आपको मन को शांत और स्थिर रखने में मदद कर सकता है। कैसे, जानते हैं।

1. नेगेटिव बातों से दूर रहें

नेगेटिव बातें जब आपके मन को घर कर लेती हैं तो इससे आपकी सोच टॉक्सिक होने लगती है। इससे आपकी थिकिंग धीमे-धीमे नेगेटिव होने लगती है। इससे आपका दिमाग शांत नहीं रह पाता है और हर समय कुछ ना कुछ सोचते रहते हैं। इस तरह की सोच के कारण आप धीमे-धीमे अपना विश्वास और कॉन्फिडेंस खोने लगते हैं। फिर ये विचार और बढ़ जाते हैं और इनसे घिरने लगते हैं। इसलिए सबसे पहले अपनी सोच पर लगाम लगाएं और इसे कंट्रोल करने की कोशिश करें।

2. किसी भी चीज के बारे में ज्यादा ना सोचें

किसी भी चीज के बारे में ज्यादा सोचना ही धीमे-धीमे आपको ओवरथिकिंर बना देता है। इससे आप कई बातों पर धीमे-धीमे ज्यादा सोचने लगेंगे और गहराई में चले जाएंगे। ऐसा हर बार करते- करते और कब ओवरथिंकर बन जाएंगे, आपको पता भी नहीं चलेगा। तो, ऐसे में किसी भी चीज के बारें ज्यादा ना सोचें। बस स्ट्रेस फ्री रहें।

3. ध्यान या मेडिटेशन करें

ध्यान और मेडिटेशनदोनों ही आपके मन को शांत रखने में मदद कर सकती है। दरअसल, ध्यान के दौरान सबसे पहले आपका मन भटकता है लेकिन धीमे-धीमे आप शांत भी पड़ने लगते हैं। फिर अगर आप इसे रेगुलर करने लगें तो ये आपको अपने मन पर कंट्रोल रखने में भी मदद करेगा। इससे पहले तो मन में स्थिरता आएगी, फिर सोच में और ऐसा करते-करते आप खुद को कंट्रोल करने लगेंगे।

4. सोने से पहले प्राणायाम करें

सोने से पहले प्राणायाम करना और इस दौरान लंबी-लंबी सांसें लेना आपके दिमाग को शांत करने और स्थिरता पाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये आपकी सोच को कंट्रोल करता है। साथ ही सोने से पहले प्राणायाम करना आपकी नींद को बेहतर बनाता है। आप एक गहरी नींद सोते हैं और उठने के बाद आपको बेहतर महसूस होता है।

5. म्यूजिक सुनें और किसी काम में लगे रहें

म्यूजिक सुनना आपके दिमाग को शांत रखने और स्थिर रखने में मददगार है। म्यूजिक आपके मन को शांत रखता है। ये आपको अपनी सोच से दूरी बनाने में मौका देता है। इसके अलावा जब भी परेशान होते हैं ये आपकी फिलिंग्स को रोकने और मूड चेंज करने में मदद करता है। इसलिए म्यूजिक सुनें और अपनी फिलिंग्स को कंट्रोल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source