स्विमिंग करने से होता है डिप्रेशन का इलाज, जानें कैसे

स्विमिंग मस्तिष्क को सक्रिय करने और अवसाद से लड़ने में मदद करती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 28, 2019 12:24 PM IST

डिप्रेशन यानी अवसाद से ग्रस्त व्यक्ति को कई मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इससे निपटना मुश्किल मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। डिप्रेशन में होने पर व्यक्ति के दिमाग में क्या चल रहा होता है, यह कोई भी स्पष्ट रूप से समझ नहीं सकता। इसके उपचार के लिए लोग थेरेपिस्ट और साइकोलॉजिस्ट के पास जाते हैं, पर स्विमिंग करके भी आप अवसाद से छुटकारा पा सकते हैं। ठंडे पानी में तैरने से मन को आराम मिलता है और दिमाग में रक्त का संचार बेहतर तरीके से होता है। जानें, स्विमिंग डिप्रेशन से छुटकारा पाने में कैसे मदद करती है।

डिप्रेशन से राहत पाने के लिए स्विमिंग कैसे है फायदेमंद

दिमाग करे सक्रिय

ठंडा पानी मस्तिष्क की कोशिकाओं को सक्रिय करता है और आपके दिमाग सतर्क बनाता है। यह मस्तिष्क के लिए एक चिकित्सा की तरह है। स्विमिंग मस्तिष्क और दिमाग को जागरूक बनाता है। यह बीटा-एंडोर्फिन को अधिक सक्रिय बनाता है जिससे मस्तिष्क काम करना शुरू कर देता है।

सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से लड़कियों को होता है अधिक अवसाद : शोध

एंग्जायटी हो कम

स्विमिंग मस्तिष्क को सक्रिय करने और अवसाद से लड़ने में मदद करती है। यह शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद करता है। कोर्टिसोल एक स्ट्रेस हार्मोन है जो शरीर के डिप्रेशन में होने पर बढ़ जाता है। स्विमिंग करने से शरीर को मूवमेंट में लाने में मदद मिलती है और मस्तिष्क के साथ सभी अंगों में रक्त की आपूर्ति होती है, जिससे डिप्रेशन की भावना कम हो जाती है। एक घंटे के लिए स्विमिंग करने के बाद आप काफी आरामदायक महसूस करेंगे।

तनाव कंट्रोल करे

ठंडे पानी में तैरने से शरीर के हार्मोन को सक्रिय करने में मदद मिलती है। यह आपके रक्तचाप और शारीरिक मजबूती को बढ़ाता है, जिससे आपके शरीर से तनाव और पसीना निकल जाता है। ठंडे पानी में कम से कम एक घंटे के लिए स्विमिंग करें।

आखिर क्यों सर्दियों में बढ़ जाता है लोगों में अवसाद के लक्षण, जानें सब कुछ यहां

कैसे करें स्विमिंग

- इसके लिए अच्छी तरह से तैरना आता हो।

- सीधे गहरे पानी मे स्विमिंग करने की कोशिश ना करें। धीरे-धीरे उथले पानी से गहरे तक जाएं।

- ठंडे पानी में तैरने की कोशिश करें। तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक ना रखें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source