
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 28, 2021 11:15 AM IST
Image credits by: दौड़ने से डिप्रेशन की समस्या होती है दूर।
How Running Helps Depression in Hindi: डिप्रेशन यानी अवसाद (Depression) से आज अधिकतर लोग ग्रस्त होते जा रहे हैं। इस कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के दौर में भी लोगों में मानसिक समस्याएं जैसे तनाव, चिंता, अवसाद, उदासी, डर जैसी समस्याएं घेर रही हैं। हर एक व्यक्ति के अंदर किसी ना किसी बात को लेकर एक चिंता, डर सा व्याप्त है। बार-बार चिंतित रहना, एंग्जायटी, तनाव के लक्षण नजर आना भी डिप्रेशन की ओर धकेलता है। डिप्रेशन जैसे मानसिक विकार (Mental Disorder) को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसमें मूड खराब होना, दुखी होना, अकेले बैठे रहना तो बेहद कॉमन लक्षण (Depression Symptoms) हैं, जब स्थिति अधिक गंभीर हो जाती है, तो पीड़ित व्यक्ति सुसाइड करने का भी मन बना लेता है। यह एक मानसिक समस्या (Running and Depression) है, लेकिन अधिक समस्या होने पर अवसाद ना सिर्फ दिमाग को, बल्कि शरीर को भी प्रभावित कर सकती है। हालांकि, आप नियमित रूप से दौड़ने (Running Benefits) का काम शुरू कर दें, इससे भी डिप्रेशन से छुटकारा (How running can heal depression) मिल सकता है।
1 प्रतिदिन दौड़ने से शरीर में हैप्पी हॉर्मोन जैसे सेरोटोनिन और डोपामाइन का निर्माण होता है। दौड़ने से शरीर में कोर्टिसोल लेवल कम होता है। यह स्ट्रेस बढ़ाने वाला हॉर्मोन होता है। जब आप तनाव में रहते हैं, तो यह हॉर्मोन शरीर में अधिक बनने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अवसाद के लक्षणों पहचानकर डिप्रेशन से बचने के उपाय(How to treat Depression) अपनाएं। खुद को खुश रखने की कोशिश करें। इससे भी डिप्रेशन का प्रभाव कम होने लगता है।
2 टहलना, जॉगिंग करना और दौड़ना, ये तीनों एक्सरसाइज कई तरह से फायदेमंद होते हैं। प्रतिदिन दौड़ते हैं, तो आपकी नींद में सुधार आ सकता है। तनाव, डिप्रेशन, एंग्जायटी के कारण कई बार गहरी और अच्छी नींद नहीं आती है। दौड़ने से अवसाद के लक्षण कम होते हैं।
3 प्रतिदिन आप दौड़ने का अभ्यास शुरू कर देते हैं, तो इससे मूड अच्छा रहता है। दौड़ने से शरीर में बनने वाले हॉर्मोन जैसे एंडॉर्फिन, ग्लूटामेट, डोपामाइन, सेरोटोनिन मस्तिष्क में उत्पन्न होने वाले नेगेटिव ख्यालों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
4 आप जैसे हैं, वैसे ही बेहद खूबसूरत हैं। इस बात को हमेशा याद रखें। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो खुद के लुक्स को लेकर काफी कॉन्शस रहते हैं। हर छोटी सी बात पर तनाव लेने की आदत होती है। धीरे-धीरे वे डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। नियमित रूप से दौड़ने पर आप खुद को मेंटली फिट रख पाते हैं। इससे वजन कम होता है, जिससे आपकी पर्सनैलिटी बेहतर होती है। आपके अंदर से नकारात्मक विचार खत्म होने लगते हैं और तनाव, डिप्रेशन से छुटकारा मिलता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.