• हिंदी

Habits for long life: जापानी लोग लंबी उम्र तक कैसे रहते हैं फिट, जानें उनकी फिटनेस सीक्रेट

Habits for long life: जापानी लोग लंबी उम्र तक कैसे रहते हैं फिट, जानें उनकी फिटनेस सीक्रेट

जापानी लोगों को देखकर अक्सर लोगों को देखकर लोग हमेशा सोच में पड़ जाते हैं कि ये बड़ी उम्र में भी कैसे इतने जवान और फिट दिखते हैं? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उनका फिटनेस राज।

Written by TheHealthSite Web Desk |Updated : September 25, 2023 8:49 AM IST

Japanese Lifestyle: अक्सर जापानी लोगों को देखकर लोगों के मन में ख्याल आता है कि ये लोग कैसे इतने फिट होते हैं और साथ ही उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है, क्योंकि जापानी लोगों में अक्सर बड़ी उम्र के लोग भी काफी यंग और फिट नजर आते हैं, इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण उनका खान-पान और फिटनेस सीक्रेट हो सकता है जो हमारे से बहुत ही अलग होता है, जापान में लगभग 40-50 हजार लोग है ऐेसे जो दिखने में तो एकदम यंग लगत हैं पर उनकी उम्र 80-90 साल से ज्यादा की है। आमतौर पर भारत या अन्य देशों में लोगों की औसतन आयु 60-70 साल होती है, लेकिन क्या आप जानते है कि जापान के लोग ओर देशों के मुकाबले ज्यादा क्यों जीते हैं, उनका खानपान और रहन-सहन कैसा है, जो उनको यंग और फिट बनाएं रखता है, आइए हम आपको बताते हैं।

जापानी लोग फिट रहने के लिए करते हैं ये काम

पैदल चलना ज्यादा पसंद करते हैं

जापान के लोग ज्यादातर गाड़ियो की जगह पर पैदल चलना ज्यादा पसंद करते हैं और जहां भी जाते हैं ज्यादतर पैदल चलना ही पसंद करते हैं। जापान के लोग स्कूल, कॉलेज, लाइब्रेरी, ऑफिस या जिम जाने के लिए भी साइकिल का इस्तेमाल करते हैं या पैदल चलना पसंद करते हैं, ऐसा करने से खाना आसानी से पच जाता है और साथ ही उनकी फिजिकल एक्टिविटी भी हो जाती है और मोटापे से भी दूर रहते हैं।

अच्छी डाइट

जापानी लोग ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन आदि हेल्दी डाइट लेते हैं, क्योंकि इन फूड में चीनी की मात्रा बहुत कम होती है और पोषक तत्व से भरपूर होते हैं, इन्हीं कारणों से जापानी लोग हेल्दी और लंबी लाइफ जीते हैं।

ग्रीन टी

जापान में 100 से ज्यादा तरह की चाय मिलती है क्योंकि जापान के लोग चाय के बहुत बड़े शौकीन होते हैं उन्हें चाय पीना बहुत ही पसंद होता है, लेकिन सबसे ज्यादा जापान के लोग ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं और आप जानते ही है ग्रीन टी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है। जापान के लोग चाय बनाने के लिए चीनी या दूध जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करते हैं, जिसकी वजह से ये ओर ज्यादा हेल्दी होती है।