• हिंदी

लो ब्लड प्रेशर से बार-बार चक्कर और कमजोरी होती है महसूस, इन घरेलू टिप्स से पाएं छुटकारा

लो ब्लड प्रेशर से बार-बार चक्कर और कमजोरी होती है महसूस, इन घरेलू टिप्स से पाएं छुटकारा
लो ब्लड प्रेशर से बार-बार चक्कर और कमजोरी होती है महसूस, इन घरेलू टिप्स से पाएं छुटकारा

ब्लड प्रेशर लो (Home Remedies for Low BP) होने के कारण बार-बार बेहोशी और चक्कर आते हैं। ऐसे में कुछ लोगों को घबराहट भी होने लगती है। इन समस्याओं को हम घरेलू नुस्खों से कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के घरेलू टिप्स-

Written by Kishori Mishra |Updated : May 15, 2020 3:32 PM IST

Home Remedies for Low BP:  आधुनिक जीवनशैली के चलते शरीर में कई तरह की परेशानी होने लगती है। इन सभी परेशानियों में सबसे ज्यादा ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। आज के दौर में लोग सबसे अधिक ब्लड प्रेशर के शिकार हो रहे हैं,  कोई ब्लड प्रेशर लो होने की समस्या से परेशान हैं, तो कई लोग हाई ब्ल प्रेशर की समस्या से ग्रसित हैं। ब्लड प्रेशर लो (Home Remedies for Low BP) होने के कारण बार-बार बेहोशी और चक्कर आते हैं। ऐसे में कुछ लोगों को घबराहट भी होने लगती है।

लो ब्लड प्रेशर से परेशान लोग, ज्यादातर ऐसी चीजों को खाने की कोशिश करते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़े। लेकिन कुछ लोगों को इसकी सही जानकारी ना होने के कारण कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है। हालांकि, कुछ लो ब्लड प्रेशर के मरीज को दवाओं का सहारा लेकर अपने बीपी को कंट्रोल कर लेते हैं, लेकिन जिनके पास दवाओं का साधन नहीं होता, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं, जिसकी मदद से आप लो ब्लड प्रेशर को (Home Remedies for Low BP) बढ़ा सकते हैं।

नमक (Salt)

लो ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों के लिए नमक काफी फायदेमंद होता है। नमक आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाने के साथ-साथ उसे नियंत्रित रखने का भी काम करता है। यही वजह है कि कई डॉक्टर्स हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को कम नमक खाने की सलाह देते हैं। वहीं, लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को नमक खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप लो ब्लड प्रेशर के शिकार हैं, तो नमक या नमकीन जैसी चीजों का सेवन करें। इससे आपको आपको चक्कर और बेहोशी की समस्या से राहत मिलेगी।

Also Read

More News

पिएं खूब पानी (Water)

स्वस्थ शरीर के लिए शरीर में पानी की सही मात्रा को बनाए रखना बहुत ही जरूरी है। शरीर में पानी की कमी से कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में पानी की कमी से भी बीपी लो की समस्या होती है। बीपी लो के कारण ही धूप में जानें से चक्कर आते हैं। इसलिए जब भी कहीं बाहर जाएं, तो अपने साथ पानी रखें। नियमित रूप से दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। अगर आप चाहें, तो गर्मियों में नींबू पानी भी पी सकते हैं। इससे बीपी कंट्रोल होने के साथ-साथ गर्मी से भी छुटकारा मिलेगा।

कॉफी और चाय (Coffee and Tea)

कॉफी और चाय के सेवन से भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे आपको चक्कर और बेहोशी होने की समस्या कम होती है। चाय-कॉफी के अलावा आप कैफीनयुक्त कोई भी आहार ले सकते हैं। इन चीजों से ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

किशमिश (Raisins)

कई बीमारियों के लिए किशमिश भी काफी असरदार होता है। यह लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। किशमिश का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसका सेवन करने के लिए रात के समय 4-5 किशमिश पानी में भीगो कर रख दें।  सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। किशमिश खाने के साथ-साथ आप इसका पानी भी पी सकते हैं। इससे वजन लिवर की समस्या को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

गर्मी से राहत पाने के लिए रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें ये प्राणायाम

कॉफी पीने से महिलाओं का बेली फैट होता है कम, रिसर्च में हुआ खुलासा

लॉकडाउन में पेट की समस्या से हो गए हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स

Home Remedies For Liver: कोरोना वायरस से लिवर होता है खराब, इन घरेलू नुस्खों से रखें ख्याल

30 के बाद भी महिलाएं दिख सकती हैं जवां, फॉलो करें ये फिटनेस टिप्स

Tips For Eye Care: लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों की बढ़ रही हैं समस्याएं, फॉलो करें ये टिप्स