खुद को मोटीवेट करने के लिए रोज सुबह करें ये 5 जरूरी काम

दिनभर ऊर्जावान, रिफ्रेश और मानसिक रूप से खुश रहना चाहते हैं, तो मॉर्निंग मोटीवेशन के टिप्स आजमाकर देखें। जानें, कुछ ऐसे मॉर्निंग मोटीवेशन टिप्स के बारे में (morning motivation) यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 21, 2020 6:36 PM IST

Tips to motivate yourself: अक्सर लोग सुबह उठते ही ऑफिस के लिए तैयार होने लगते हैं और इस जल्दबाजी में ठीक से नाश्ता भी नहीं करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देर रात तक जागने की आदत होती है। इससे सुबर आलस रहता है और इस सुस्ती व आलस के कारण काम की शुरुआत भी सही तरीके से नहीं होती है। यदि आप सारा दिन बिना आलस और थकान महसूस किए अपना पूरा काम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सेल्फ मोटीवेशन की जरूरत है। सुबह के समय आप सेल्फ मॉर्निंग मोटीवेशन (Self motivation tips) करने की आदत डालें। इसमें कई ऐसे कार्य करने होंगे, जो आपको दिनभर ऊर्जा देंगे। रिफ्रेश और एनर्जेटिक बने रहने के लिए मॉर्निंग मोटीवेशन टिप्स में आप नीचे बताई गई बातों को (morning motivation) जरूर अपनाएं।

1.सुबह टहलने जाएं

हर सुबह थोड़ा जल्दी उठने की आदत डालें। इसके लिए रात में जल्दी सोने की आदत भी विकसित करनी होगी। जब आप सुबह टहलने के लिए जाते हैं, तो मॉर्निंग मोटीवेशन (morning motivation) मिलता है। सुबह की हल्की धूप सफलता का प्रतीक है। यह आपको मोटीवेट करने के लिए काफी है। मॉर्निंग मोटीवेशन पाने के लिए मॉर्निंग वॉक (Morning walk) पर (Tips to motivate yourself in hindi) जरूर जाएं।

2. दिनचर्या तय करें

जब आप अपना कोई भी काम सही समय पर पूरा कर लेते हैं, तो सफलता आपके कदम चूमती है। किसी भी कार्य को जल्दी और समय रहते पूरा करने के लिए एक लिस्ट बनाएं। इससे आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए मोटीवेट होते रहेंगे।

3. मोटीवेट करने वाली चीजों पर फोकस करें

खुद को प्रेरित करते रहना भी जरूरी है। आप उन बातों पर गौर करें जो आपको मोटीवेट (Tips to motivate yourself) करती हैं। यदि आपको गाना सुनकर मोटीवेशन मिलता है, तो आप गाना सुनें। गिटार बजाने का शौक है, तो गिटार बजाएं। ऐसा करके आपका मन और मूड दोनों ही फ्रेश महसूस करेगा। कोई शांत और मोटीवेशनल म्यूजिक ही सुनें।

4. मेडिटेशन करें

हर सुबर 10 मिनट मेडिटेशन करने के लिए निकालें। मेडिटेशन दिमाग से सारे तनाव, चिंता आदि को दूर करने के लिए बेहद फायदेमंद (Meditation benefits) और उपयोगी होता है। मेडिटेशन के कई प्रकार होते हैं और सभी प्रकार के मेडिटेशन एक समान रूप से आपको प्रेरणा देते हैं।

5.खुश रहने की कोशिश करें

जब तक आप अंदर से खुश नहीं होंगे, आपका कोई भा काम सही से नहीं होगा। दिमाग पर हर समय एक बोझ सा महसूस होगा। जिंदगी में आशावादी सोच लानी होगी। मोटीवेशन और आशावादीता एक साथ चलती है। इसके लिए आपका खुश रहना (Self motivation tips) बहुत जरूरी है। खुश रहकर ही आप मोटीवेटेड रह सकते हैं और जीवन में सफलता पा सकते हैं।

Meditation Benefits : नियमित मेडिटेशन या ध्यान करने से सेहत को होते हैं ये 3 बड़े लाभ

क्या चलते हुए किया है आपने मेडिटेशन? जानें क्या है वॉकिंग मेडिटेशन, इसे करने का तरीका और फायदे

मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए ऐसे करें एक्सरसाइज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source