... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 30, 2021 4:18 PM IST
सर्दियों में धूप सेंकने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें कैसे लोग ले सकते हैं ज्यादा फायदा
जैसा कि आप जानते होंगे कि पेड़-पौधों को जिस तरह बढ़ने के लिए सूरज की रोशनी की जरूरत होती है ठीक उसी तरह इंसान को भी हेल्दी और सही तरीके से बढ़ने के लिए सूरज की रोशनी की जरूरत होती है। गर्मियों में भले ही आपको धूप चिड़चिड़ा कर देती हो लेकिन सर्दियों में धूप सेंकने से आपको राहत और बहुत मजा आता है। भले ही आप इसके फायदे न समझते हों लेकिन सर्दियों में धूप सेंकने से आपको ऐसे कई फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में आपको शायद पता नहीं होगा। इस लेख में हम आपको सर्दियों में धूप सेंकने के 5 जबरदस्त फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप इन सर्दियों में प्राप्त कर सकते हैं।
शरीर को अपने कई काम करने के लिए विटामिन डी की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। सूरज की रोशनी न सिर्फ शरीर की सूजन को कम करती है और बल्कि कोशिकाओं को नई ऊर्जा प्रदान करने में मदद करती है। अगर आप सोचते हैं कि खाना खाकर विटामिन डी की आपूर्ति की जा सकती है तो आप बिल्कुल गलत हैं। इस बात को जान लें कि सूरज विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स है और शरीर की विटामिन डी की जरूरत को पूरा करने के लिए आप सिर्फ 5 से15 मिनट ही सूरज की रोशनी में बैठ सकते हैं। हां, अगर आप 15 मिनट से अधिक समय तक सूरज की रोशनी में बैठना चाहते हैं तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
विटामिन डी न सिर्फ हमारे शरीर के काम काज के लिए जरूरी है बल्कि ये आपके इम्यून सिस्टम के लिए भी बहुत जरूरी है। आपको शायद न पता हो लेकिन नियमित रूप से धूप में बैठने से आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट रहता है और आप बीमारियों के खतरे से दूर रहते हैं। अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो आपको सर्जरी के बाद होने वाली परेशानियों से राहत, बीमारियों और संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन डी की भी खासी जरूरत होती है, जिसको पूरी करने के लिए आप कुछ देर बाहर बैठकर ही पूरा कर सकते हैं। दरअसल जब आप धूप में रहते हैं तो शरीर विटामिन डी का उत्पादन करना शुरू कर देता है। अगर आपकी त्वचा साफ है तो आप रोजाना 15 मिनट धूप में रहें, जो काफी साबित रहेगा। विटामिन डी न सिर्फ आपके शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता है बल्कि कमजोर, पतली या फिर हड्डियों के किसी भी दोष को होने से रोकता है। आप अगर धूप में नहाते भी हैं, तो भी आपके लिए अच्छा रहेगा।
अगर आप किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा सोचते हैं तो आपको जरूरत है कि थोड़ा धूप सेंकी जाए। वैज्ञानिकों ने भी इस बात को सही करार दिया है कि बाहर रोशनी में रहने से आप बेहतर महसूस करते हैं। दरअसल धूप में रहने से आपके शरीर में सेरोटोनिन का लेवल काफी हद तक बढ़ जाता है। सेरोटोनिन, एक प्रकार का हार्मोन है, जो आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है और आपको तनावमुक्त व शांत रहने में भी मदद करता है।
2014 में हुए एक अध्ययन में ये बात सुझाई गई थी कि अगर आप सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच मात्र 30 मिनट के लिए बाहर घूमते हैं तो आपको वजन कम करने में मद मिल सकती है। हां, इसमें सिर्फ यही एक कारक जिम्मेदार नहीं होगा और भी चीजें आपको करने पड़ेंगी। लेकिन इससे ये प्रतीत होता है कि सुबह की धूप और वजन घटाने के बीच एक संबंध जरूर हो सकता है।