
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 27, 2020 9:13 AM IST
मदर टेरेसा की तरह बनें दयालु, दया की भावना से सेहत को होते हैं ये बेमिसाल फायदे
Health Benefits of Kindness: प्यार और परोपकार की शांतिदूत मानी जानेवाली मदर टेरेसा (Mother Teresa) ने कहा था कि, “दया और प्रेम भरे शब्द भले ही सुनने में छोटे लगते हों , लेकिन उनकी गूंज अनंत होती है।” दया और दूसरों की भलाई का सोचना एक ऐसी भावना है जो ना केवल आपको मानसिक स्तर पर अच्छा महसूस कराती है। बल्कि, इससे सेहत को भी कई लाभ होते हैं। सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि दयालु लोगों की ज़िंदगी दूसरों की अपेक्षा ज़्यादा लम्बी होती है। (Health Benefits of Kindness)
जी हां, लम्बी उम्र की इच्छा रखने वाले लोगों को अपने स्वभाव में दयालुता, प्रेम, आदर और परोपकार जैसी भावनाएं लानी चाहिए। क्योंकि वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा करने से आप एक लम्बा जीवन जी सकते हैं।
कुछ समय पहले अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी में आयोजित एक रिसर्च में यह बात सामने आयी कि परोपकार और दया का भाव रखने वाले लोगों के स्वास्थ्य और ज़िंदगी पर इसका सकारात्मक असर पड़ता है। इस रिसर्च में हिस्सा ले रहे मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, ऐसे लोग जो दूसरों के साथ दया और सम्मानभरा व्यवहार करते हैं। उन लोगों की जीवन अवधि बाकी लोगों की तुलना में 5 साल तक अधिक होती है।
जर्नल ऑफ हैप्पीनेस (Journal Of Happiness ) में साल 2006 में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर में कहा गया है कि जो लोग दूसरों पर दया करते हैं, वो अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अधिक प्रसन्न महसूस रहते हैं।
दया भाव रखने वाले लोगों को उनके आसपास के लोगों द्वारा स्वीकार किया जाता है। जिससे, उन्हें सम्मान पाने का आभास होता है। ऐसे लोगों को अपनी ज़िंदगी और खुद से भी प्रेम बढ़ता जाता है। नतीजतन, लोग अपनी ज़िंदगी के प्रति शुक्रगुज़ार होते हैं।
आपने भी देखा होगा कि बहुत से लोगों के पास जीवन में सबकुछ होते हुए भी धीरज और संतुष्टि की भावना नहीं महसूस होती। ऐसे लोग हमेशा अपने जीवन की कमियां गिनाते रहते हैं। लेकिन, जब लोग जीवन में दया से जुड़ी गतिविधियों और कार्यों को जगह देते हैं तो, संतुष्टि भी बढ़ने लगती है।
नकारात्मक विचारों से छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए?
मानसिक तनाव से कमज़ोर हो सकती हैं इम्यूनिटी, कोविड-19 के दौरान मेंटली फिट रहने के लिए करें ये 9 उपाय
इम्यूनिटी बूस्ट करनी है तो रहिए खुश, हैप्पीनेस के ये 3 फायदे हैं बड़े काम के
लॉकडाउन की बोरियत को ना बनने दें डिप्रेशन की वजह, इन 5 आयुर्वेदिक डायट टिप्स से रहें मेंटली फिट