तलाक ले रहे हैं? जान लें, तलाक के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नुकसान

हाल ही में हुए एक नए अध्ययन से पता चलता है कि जिन लोगों का हाल ही में तलाक हुआ है, वह अन्य लोगों की तुलना में कहीं अधिक मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों (Divorce Effects on Health in Hindi) से जूझ रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 30, 2020 6:39 PM IST

Divorce Effects on Health in Hindi: तलाक (Divorce) से गुजरना बेहद चुनौतीपूर्ण है। कई कारणों से शादीशुदा जिंदगी में कुछ ऐसे मोड़ आ जाते हैं, जिससे कपल्स तलाक लेने का फैसला कर लेते हैं। दो व्यक्ति के अलग होने से पूरा परिवार टूट कर बिखर जाता है। पेरेंट्स के अलग होने से बच्चों की मानसिक सेहत भी प्रभावित होती है। हाल ही में हुए एक नए अध्ययन से पता चलता है कि तलाक (Divorce) मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल (divorce effects on mental health) सकता है। फ्रंटियर्स इन साइकोलॉजी नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों का हाल ही में तलाक हुआ है, वह अन्य लोगों की तुलना में कहीं अधिक मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों (divorce effects on physical & mental health) से जूझ रहे हैं।

तलाक बढ़ाता है मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां

शोधकर्ता तलाक के मानसिक और शारीरिक प्रभावों की जांच तो कर रहे हैं, लेकिन वह अभी तक इन प्रभावों को सटीक रूप से चित्रित करने के अवसर को नहीं भुना पाए हैं। तलाक अक्सर एक लंबी प्रक्रिया होती है, जिसमें कई देशों में यह प्रावधान है कि तलाक के लिए आवेदन करने से पहले पति-पत्नी को कुछ समय दिया जाता है, जिसकी विभिन्न देशों में अलग-अलग अवधि होती है। हालांकि, पत्नी-पत्नी के बीच एक लंबी जुदाई मनोवैज्ञानिक तौर पर उन्हें सोचने-समझने का वक्त भी देती है।

डेनमार्क में कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के लेखक गर्ट हाल्ड ने कहा, "पिछले अध्ययनों ने तलाक से पहले होने वाली व्यापक अलगाव अवधि के बिना तलाक के प्रभावों की जांच नहीं की है।" उन्होंने कहा, "हम उन तलाक का अध्ययन (talak ke side effects in hindi) करने में भी सक्षम रहे हैं, जिन्हें डेनमार्क में एक तथाकथित 'तत्काल' तलाक दिया गया था और औसतन इन तलाक की अर्जी दाखिल करने के पांच दिनों के भीतर ही इनका तलाक हो गया था।"

तलाक से भावनात्मक और शारीरिक प्रभाव पड़ता है

अध्ययन के लिए, रिसर्ट टीम ने 1,856 बहुत हालिया तलाक पर 'वास्तविक समय' डेटा प्राप्त किया, जिसमें तलाक लेने वालों की पृष्ठभूमि, स्वास्थ्य और उनके तलाक से संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। अप्रत्याशित रूप से अध्ययन से पता चला है कि हालिया तलाक से एक भावनात्मक और शारीरिक प्रभाव पड़ता है। तलाक के तुरंत बाद इसी तरह की पृष्ठभूमि के अन्य लोगों की तुलना में तलाक का लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी नकारात्मक प्रभाव (Side Effects of Divorce on Health in Hindi) पड़ा है।

रिसर्च में हुआ साफ, ये 3 कारण बनते हैं कपल्स के बीच तलाक की मुख्य वजह

China Divorce Rate: कोरोना वायरस की वजह से चीन में हो रहा तलाक

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source