सप्ताह में 1 से 2 दिन करें गार्डनिंग, कम होगा कैंसर का रिस्क, मेंटल हेल्थ भी होगी बूस्ट

एक नयी स्टडी के मुताबिक गार्डनिंग जैसे कामों से ना केवल कैंसर और अन्य कई गम्भीर बीमारियों का रिस्क कम होता है वहीं, लोग मेंटली भी ज्यादा हेल्दी महसूस करते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 8, 2023 2:43 PM IST

Benefits of Gardening for mental health: पेड़-पौधे लगाना, उनकी देखभाल करना और फूलों-फलों की खेती जैसे कामों में कई लोगों को खास रूचि होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपका बागवानी करने का आपका यह शौक आपको कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों से भी बचा सकता है। जी हां, एक नयी स्टडी अनुसार, रेग्यूलर एक्सरसाइज करने, नये दोस्त बनाने और गार्डनिंग करने से कैंसर का रिस्क कई गुना कम हो सकता है। वहीं, अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के सहयोग से की गई इस स्टडी के परिणाम दर्शाते हैं कि गार्डनिंग जैसे कामों से ना केवल कैंसर और अन्य कई गम्भीर बीमारियों का रिस्क कम होता है वहीं, लोग मेंटली भी ज्यादा हेल्दी महसूस करते हैं। इस स्टडी के रिजल्ट्स लैंसेट प्लेनेटरी हेल्थ जर्नल में प्रकाशित किए गए। (effects of Gardening for mental health in Hindi)

गार्डनिंग के साथ जुड़ा है यह हेल्थ सीक्रेट (Why Gardening is good for health)

एक्सपर्ट्स का कहना है कि, जो लोग मिलकर गार्डनिंग या खेती करते हैं ऐसे लोगों में डाइटरी फाइबर से भरपूर फूड्स (foods rich in dietary fiber) खाने की संभावना अधिक देखी जाती है। ऐसे लोग ना केवल हेल्दी खाना खाते हैं बल्कि, खूब मेहनत भी करते हैं। इन दोनों ही कारणों से लोगों में कैंसर और अन्य क्रोनिक बीमारियों का रिस्क (Risk of chronic diseases) कम होता है। बता दें कि, एक्सपर्ट्स द्वारा एक वयस्क व्यक्ति को एक दिन में 25-40 ग्राम फाइबर खाने की सलाह दी जाती है लेकिन, आमतौर पर देखा जाता है कि लोग 16 ग्राम तक फाइबर रिच फूड्स (fiber rich foods) खाते हैं।

स्टडी के मुख्य लेखक प्रोफेसर जिल लीट का कहना है कि, स्टडी में 41 वर्ष की औसत आयु के 291 वयस्कों को शामिल किया गया और देखा गया कि गार्डनिंग करने के कारण, उनकी डाइट, लाइफस्टाइल और डेली रूटीन में बहुत बड़े बदलाव हुए जैसे-

  • गार्डनिंग करने वाले लोग अन्य लोगों की तुलना में अधिक मात्रा में (7% अधिक) फल-सब्जियां खाते हैं।
  • ऐसे लोगों के मेटाबॉलिज्म (metabolism) में भी बढ़ोतरी हुई, जो मोटापे को रोकने में मदद कर सकता है।
  • वहीं, गार्डनिंग करने वाले लोगों की इम्यूनिटी यानि रोग-प्रतिरोधक शक्ति (Immune power) बढ़ने के भी सकारात्मक संकेत मिले।
  • इन लोगों को स्ट्रेस (stress) भी कम महसूस हुआ जिसकी वजह से वे खुद को मेंटली अधिक हेल्दी महसूस कर सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source