
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 2, 2020 11:59 AM IST
Friendship has numerous benefits for your mental health. Ontologist, Mental health and Relationship expert Aashmeen Munjaal shares some critical ways friendship positively impacts your well-being.
Tips to maintain friendship : आज 'फ्रेंडशिप डे 2020' (Friendship Day 2020) है। हर किसी के जीवन में एक ना एक कोई सच्चा दोस्त होता है, जो हर मुश्किल घड़ी में आपका साथ देता है। हालांकि, इस कोरोना काल (Corona time) में लोग अपने घरों में बंद होने के कारण किसी से भी नहीं मिल पा रहे हैं। जाहिर है, आप अपने जिगरी दोस्तों से भी नहीं मिल पा रहे होंगे। कोविड-19 (Covid 19) के कारण आज ना तो किसी रिश्तेदारों के घर जा पा रहे हैं और ना ही दोस्तों के साथ बाहर जाकर मस्ती करने का मौका मिल पा रहा है। लेकिन, सच्ची यारी है, तो फिर चाहे लाख दूरियां और बंदिशें हों, दोस्ती का रिश्ता कभी टूटता नहीं है। यदि आपको लग रहा है कि कुछ दोस्त आपसे दूर हो गए हैं, तो आज 'फ्रेंडशिप डे' यानी 'मित्रता दिवस 2020' (Friendship Day 2020) के मौके पर उन्हें इन तरीकों से अपने साथ जोड़े (Tips to maintain friendship in hindi) रखें।
1 कोरोनावायरस आज दोस्ती और हर रिश्ते के बीच आ गया है। लोग खुद के साथ ही अपने करीबियों को सुरक्षित रखने के लिए एक-दूसरे से मिल नहीं रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ऐसे में दोस्ती और दोस्तों को अपने साथ जोड़े रखने के लिए हर दिन फोन पर बात करना, वीडियो कॉल पर एक-दूसरे का हाल-चाल लेते रहना, मैसेज भेजना ही एकमात्र तरीका है रिश्तों को बनाए रखने का।
2 आप सोशल मी़डिया के जरिए भी एक-दूसरे से जुड़े रह सकते हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लेटफॉर्म पर अपनी दोस्ती-यारी की पुरानी तस्वीरों को शेयर करें। इससे यादें भी ताजा हो (Tips to celebrate friendship day in hindi) उठेंगी।
3 सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है, तो आप आज अपने दोस्तों से मिलने तो नहीं जा सकते, लेकिन एक साथ तीन-चार दोस्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खूब गप्पे लड़ा सकते हैं।
4 अगर किसी दोस्त का घर पास में है, तो आप सभी नियमों का पालन करते हुए उनसे मिलने जा सकते हैं। दोस्त के घर जाते ही सबसे पहले हाथों को साफ करें। मास्क को फेंक दें और चेहरे को भी पानी से साफ कर लें। यदि दोस्त रेड जोन इलाके में रहता है, तो बेहतर है कि आप ना मिलने जाएं।
5 यदि आप अपने दोस्त को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं, तो उसे ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए भेजकर सरप्राइज कर सकते हैं।
6 आज इस कोरोना काल में हर कोई तनाव और एंग्जायटी से जूझ रहा है। दोस्त होने के कई फायदे होते हैं। दोस्तों से दो पल बात करने, सुख-दुख को साझा करने से तनाव दूर होता है। मानिसक रूप से शांति मिलती (Benefits of friend in hindi) है।
जीवन में दोस्तों का होना है जरूरी,इससे आपको होते हैं ये 5 बड़े फायदे