Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Cleaning Tips : दीपावली में अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में लोग अपने घरों की सफाई में जुट गए हैं। कुछ लोग घरों को पेंट करा रहे हैं, तो कुछ लोग घर की सफाई में जुटे हुए हैं। लेकिन क्या आपको पता है सफाई के दौरान निकलने वाली धूल से आप बीमार पड़ सकते हैं। दरअसल सफाई करते वक्त धूल नाक के माध्यम से आपके गले और फेफड़ों में जाकर जम जाती है, जिसकी वजह से सर्दी-खांसी, एलर्जी और आंखों में जलन जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए सफाई करते वक्त विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आज इस लेख में हम इसी मुद्दे पर बात करने वाले हैं।
सफाई करते समय धूल और गंदगी से बचने के लिए मास्क और दस्ताने का उपयोग कर सकत हैं। अगर आपके पास मास्क नहीं है तो मुंह पर साफ तौलिया भी बांध सकते हैं। इससे आप हानिकारक बैक्टीरिया से बच जाते हैं।
सफाई करते समय बालों का विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि सफाई के दौरान उड़ने वाले धूल और गंदगी बालों में जमने लगते हैं, जिसकी वजह बालों से संबंधित कई समस्याएं हो सकती है। इसके लिए हेयर मास्क या कोई साफ कपड़ा अपने बालों बालों में बाध सकते हैं।
सफाई के दैरान ब्रेक लेना भी जरूरी है। क्योंकि घर की विधिवत सफाई में समय लग सकता है, अगर आप लगातार काम करते रहेंगे तो थकान लग सकती है और आप बीमार भी पड़ सकते हैं।
सफाई के दौरान अगर आपको कुछ खाने का मन करे, तो हाथ और मुंह को अच्छे से धोने के बाद ही खाएं। क्योंकि हाथ और मुंह में लगे बैक्टीरिया पेट में जा सकते हैं, जिसकी वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं।
सफाई करना काफी मेहनत का काम है, जिसकी वजह से शरीर में अधिक पसीना भी हो सकता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रोट रखने के लिए बीच-बीच पानी पीते रहना चाहिए। ध्यान रहे कि पानी पीन से पहले हाथ और मुंह अच्छे से साफ कर लें।
सफाई करने के लिए सही समय का चुनाव जरूरी है। सफाई के लिए ऐसे समय का चुनाव करना चाहिए, जब आप थके हुए न हों और आपके पास पर्याप्त समय हो।
सफाई करते समय अगर किसी की मदद की जरूरत पड़े तो बिना हिचकिचाए ले लेनी चाहिए। क्योंकि सफाई के लिए भारी चीजों को इधर से उधर करना पड़ता है, ऐसे में अगर आप ये काम अकेले करते हैं, तो कमर और गर्दन में समस्या हो सकती है।
घर की सफाई के बाद कुछ लोग थककर सो जाते हैं। ऐसा करना घातक हो सकता है। क्योंकि इस दौरान बैक्टीरिया मुंह और नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश सकते हैं और आपको बीमार कर सकते हैं। इसके अलावा बीस्तर भी गंदा हो जाता है। इसलिए घर की सफाई के बाद शरीर की सफाई जरूरी है। नहाने के लिए किसी अच्छे साबुन और शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं।