
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : February 28, 2023 5:19 PM IST
खुश रहने का मतलब ही एक खुशहाल जिंदगी और अच्छा स्वास्थ्य है। आज के समय में लोगों के लिए खुश रहना भी एक बहुत बड़ा काम हो गया है और लोगों के जीवन में इतना तनाव और मानसिक दबाव है कि खुश रहना तो जैसे हम भूल ही गए हैं। हालांकि, खुशी हमारे दिमाग की ही एक अवस्था होती है। अगर हम दिमाग को खुश रहने के लिए ट्रेन करते हैं तो हम हमेशा किसी भी स्थिति में खुश रह सकते हैं। इसके लिए आपको सदा आशावादी बने रहने की जरूरत है और हमेशा आपको नेगेटिव चीजों में भी पॉजिटिव ढूंढ लाने की कला सीखनी होगी। इसके अलावा, कुछ ऐसे उपाय हैं जो आपके दिमाग को हमेशा खुश रख सकते हैं।
इंसान के अंदर कोई ना कोई टैलेंट तो होता ही है जो उसके स्ट्रैंथ माना जाता है। यह कुछ भी हो सकता है जैसे ड्राइंग करना या फिर किसी भी चीज में क्रिएटिव होना। अगर आपके अंदर ऐसी कोई कला है तो आपको हर रोज इस कला में अपने दिन का एक हिस्सा तो जरूर स्पेंड करना चाहिए। इससे आपको काफी खुशी मिलेगी।
रोजाना अपने आप से यह डिस्कस करें कि आप कितने भाग्यशाली हैं जो आपको ऐसे जिंदगी मिली है। यह भावना आपके मन को एक संतुष्टि प्रदान करने में सहायक होगी और इससे आपको काफी खुशी मिलेगी। इसलिए हर स्थिति में अपनी और अपनी किस्मत ही सराहना करना ना भूले।
अगर आपके दिमाग में कभी-कभी नेगेटिव विचार भी आते हैं तो आप उदास तब होते हैं जब उन्हें सुनने वाला कोई नहीं होता है। इसलिए आपको हमेशा अपने नेगेटिव विचारों को एक पेज पर लिख लेना चाहिए ताकि आपके अंदर से वह बोझ हल्का हो सके और आप खुश रह सके।
आजकल काफी उदास रहने लगे हैं तो आपको अपने खाली समय में कोई ना कोई पॉजिटिव स्किल सीखने का प्रयास करना चाहिए जिससे आप की मानसिक और शारीरिक सेहत को लाभ पहुंच सके और वह आगे आपको करियर में भी मदद कर सके।
आपको रोजाना कोई एक ऐसा काम करना चाहिए जिससे आपको यह लगे कि आज आपने किसी की मदद की है या फिर आज आप दयालु बने हैं। इससे आपके मन में एक अलग ही खुशी मिलेगी जो केवल दूसरों की मदद करने से ही मिल सकती है।
निष्कर्ष: अपने आप को खुश रखना आप अच्छी तरह से जानते हैं लेकिन ऐसा रोजाना कर नहीं पाते हैं। आप किस चीज से खुश रहेंगे यह केवल आप ही जानते हैं इसलिए कोशिश करें कि हर रोज उस चीज को जरूर करें जो आपको खुशी देती है।