... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 3, 2019 5:54 PM IST
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में महिलाएं क्यों होती है ज्यादा खुश ? ©Shutterstock.
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में शादी के बाद महिला और पुरुष अक्सर आ जाते हैं। एक शोधकर्ता नें उन महिलाओं और पुरुषों से बात की जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थे। शोधकर्ता नें उन लोगों को चुना जो डेटिंग साइट पर मौजूद थे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में महिलाएं ज्यादा खुशी पाती हैं. ऐसा ऑनलाइन डेटिंग साइट में मौजूद महिलाओं ने खुद कहा है.
शोध में कनाडा की ऑनलाइन डेटिंग साइट एश्ले मैडिसन में मौजूद महिलाओं और पुरुषों से उनकी खुशी के बारे में बात की गयी। शोध में कई तरह चौकाने वाले दिलचस्प आंकडे आये हैं। हम सबके बीच 5 तरह के लोग जो extramarital affairs करते हैं.
शोधकर्ता एलिसिया वॉकर जो मिसौरी स्टेट यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र की सहायक प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपने शोध में उन लोगों के व्यवहार को शामिल किया है जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थे। उन्होंने एश्ले मैडिशन वेबसाइट से 1000 से अधिक उपयोगकर्ताओं को शामिल किया था। उनका यह शोध जर्नल ऑफ सेक्शुअलिटी में प्रकाशित हो चुका है।
एलिसिया ने अपने शोध में पाया कि जो महिलाएं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थी वो उन पुरुषों की तुलना में ज्यादा खुश थी जो पुरुष अपने जीवनसाथी को धोका दे रहे थे। इन शादीशुदा पुरूषों ने बताया कि क्यों उन्होंने extra marital affair किया ?
शोधकर्ता के अनुसार महिलाओं के खुश होने की मुख्य वजह इस बात पर भी प्रभावित होती है कि महिला सप्ताह में कितनी बार अपने प्रेमी के साथ सेक्स करती है। जो महिला सप्ताह में कम से कम 2 बार अपने प्रेमी के साथ सेक्स करती थीं उनके खुशी का स्तर ज्यादा बेहतर था।
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में महिलाएं क्यों होती है ज्यादा खुश ?
शोधकर्ता नें कई तरह के सवाल किये जिसमें यह उत्तर सबसे ज्यादा आया कि महिलाओं ने उन्ही प्रेमी को चुना जो उसकी इच्छाओं को उनकी जरूरत के अनुसार संतुष्ट कर सकता था। पांच कारण, जिनकी वजह से आप चाहते हैं रिलेशनशिप में कुछ एक्स्ट्रा।
शोधकर्ता ने यह भी एक फैक्ट पाया कि अपने पति को धोखा देते हुए महिला तभी ज्यादा खुशी होती है जब वह अपने लाइफ पार्टनर कम खुश होती है। इसके अलावा अपने सेक्स संबंध में वह प्रेमी से जब ज्यादा संतुष्ट होती है तो उसकी खुशी का स्तर कई गुना बढ़ जाता है। इसे ऐसे भी देखा जा सकता है कि महिला को विशुद्ध रूप से सेक्स आनंद ज्यादा मिल रहा होता है।
क्या सर्दी में योग करने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है ? जानें फैक्ट्स।
एक्सपर्ट की इस बारे में राय यह है कि शादी के बाद जो महिला या पुरुष ऑनलाइन डेटिंग साइट से पार्टनर चुनते हैं उनमें से ज्यादातर वो लोग होते हैं जो अपनी शादीशुदा ज़िदगी में खुश नहीं होते हैं। खुश होने से यहां मतलब यह है कि उन्हें सेक्स में वो सुख नहीं मिलता है जिसकी इच्छा वो रखते हैं। ज्यादातर मामलों में यह देखा गया है कि यह पूर्णतः सेक्स के लिए किया जाता है।