
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : May 28, 2025 3:40 PM IST
Ayurveda remedies to treat anxiety and stress- मॉडर्न लाइफस्टाइल और भागदौड़ के बीच ना केवल लोगों को समय की कमी महसूस हो रही है बल्कि, इसका सीधा असर उनकी सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता पर भी पड़ रहा है। लोगों में लगातार स्ट्रेस बढ़ रहा है, उन्हें अपने काम पर फोकस करने में परेशानी होती और छोटे-मोटे फैसले ले पाना भी उन्हें मुश्किल-सा लगता है।
हर साल मई महीने को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह (Mental Health Awareness Month) के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान लोगों को उनकी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने और तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी मेंटल हेल्थ संबंधी समस्याओं से बचने के लिए जरूरी सपोर्ट और गाइडेंस देने की कोशिश की जाती है। एंग्जायटी और स्ट्रेस से आराम पाने के लिए आयुर्वेद में कई हर्ब्स की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद एक्सपर्ट और कपिवा आयुर्वेद के चीफ इनोवेशन ऑफिस डॉ. गोविंद (Dr. Govind, Chief Innovation Officer, Kapiva) ने कुछ ऐसी ही हर्ब्स के बारे में जानकारी दी जो एंग्जायटी और स्ट्रेस से बचाने और आज की भागदौड़भरी जिंदगी में रिलैक्स रहने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं उन्हीं आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में-
तनाव से आराम पाने के लिएअश्वगंधा को हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। आयुर्वेद में अश्वगंधा को एक रसायन कहा जाता है जो शरीर और मन को नयी स्फूर्ति देता है। अश्वगंधा का सेवन करने से आपको बैलेंस्ड रहने में मदद होती है। अश्वगंधा में पाए जाने वाले तत्व आपके नर्वस सिस्टम को काम करने में मदद करते हैं, आपके शरीर में कॉर्टिसोल लेवल को कम करता है और इमोशनली आपको स्थिर रखने (improving emotional stability) में मदद करता है। रोजाना थोड़ी मात्रा में अश्वगंधा का सेवन दूध के साथ किया जा सकता है।
आयुर्वेद में ऐसा खाना खाने की सलाह दी जाती है जिससे शरीर में वात, पित्त और कफ दोष को संतुलित करने मेंमदद हो। इससे आपका इमोशनल बैलेंस भी बढ़ता है।
योग और प्राणायाम का अभ्यास करें। डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइजेस की मदद से आपके लिए खुद को शांत रखने में मदद होगी। इसी तरह आप मेडिटेशन भी कर सकते हैं।
बचपन में सिखायी गयी बातें आपकी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती हैं। रात में जल्दी सोएं और सुबह जल्दी जाएं। इससे आपक प्रकृति के साथ तालमेल बिठा सकेंगे, जो स्ट्रेस जैसी समस्याओं से बचने में मदद करता है।
रात में सोने से पहले शरीर की मालिश गुनगुने तेल से करें। इससे आपको रिलैक्स होने और एंग्जायटी से बचने में मदद होगी।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।