hamburger icon
A
Read in English

बच्चों में एग्जाम के तनाव को कम करने के लिए माता-पिता अपनाएं ये उपाय, पढ़ने में लगेगा उनका मन

Exam Stress : बच्चों के एग्जाम स्ट्रेस को दूर करने के लिए माता-पिता को उनकी मदद करनी चाहिए। आइए जानते हैं बच्चों के एग्जाम स्ट्रेस को कैसे करें दूर?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 10, 2023 9:44 AM IST

Exam Stress : जल्दी बच्चों के एग्जाम शुरू होने वाले हैं। अधिकतर बच्चे एग्जाम को लेकर स्ट्रेस में आ जाते हैं। खासतौर पर जिन बच्चों के बोर्ड एग्जाम होते हैं, उन्हें काफी ज्यादा स्ट्रेस फील होता है। ऐसे में  माता-पिता को उनकी मदद करनी चाहिए। ताकि वे एग्जाम के स्ट्रेस से बाहर आकर अपने पढ़ाई में मन लगा सकें। आज हम आपको इस लेख में बच्चों के एग्जाम को लेकर हुए स्ट्रेस को दूर करने के लिए माता-पिता क्या करें के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं बच्चों को एग्जाम स्ट्रेस से डील करने में कैसे करें मदद?

एग्जाम के स्ट्रेस को दूर करने के लिए पेरेंट्स अपनाएं ये उपाय

अधिकतर बच्चे एग्जाम की वजह से स्ट्रेस में आ जाते हैं, जिसका असर उनकी पढ़ाई पर पड़ने लगता है। ऐसे में आपको उनकी मदद की जरूरत होती है, ताकि वे स्ट्रेस से बाहर निकलकर पढ़ाई में अपना मन लगा सकें। आइए जानते हैं इस बारे में- 

बच्चों पर न डालें दबाब

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा एग्जाम की तैयार अच्छे से करे, तो कोशिश करें कि उन्हें उनकी पढ़ाई को लेकर ज्यादा सवाल न करें। अगर आप उनसे अधिक सवाल-जबाव करते हैं, तो इसका असर उनके मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। ऐसे में वे काफी ज्यादा स्ट्रेस महसूस कर सकते हैं। इसलिए आप एग्जाम के वक्त तैयारियों के लेकर अधिक सवाल न पूछें।

बच्चों से बीच-बीच में करते रहें बाल

कई बार माता-पिता अपने काम-काज में इतने ज्यादा व्यस्त होते हैं कि उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर ज्यादा परवाह नहीं होती है। ऐसे में बच्चा काफी ज्यादा अकेला फील करता है। इसलिए अगर आपके बच्चे का एग्जाम चल रहा या फिर वह एग्जाम की तैयारी कर रहा है तो ऐसे में उनसे बीच-बीच में जाकर बात करें, उन्हें इस बात की तसल्ली दें कि उनका एग्जाम अच्छा जाएगा। वे उनके हर तरह के रिजल्ट को एक्सेप्ट करेंगे, अगर वे अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करते हैं। ऐसा करने से बच्चों के मन में पॉजिटिव असर पड़ता है, वे अधिक उत्साह के साथ पढ़ाई करते हैं। 

बच्चों को सिखाएं ब्रीदिंग टेक्निक 

पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को बीच-बीच में डीप ब्रीथिंग लेने के लिए कहें। दरअसल, कभी-कभी एग्जाम की तैयारियों के बीच बच्चा जब प्रश्न को सही तरीक से सॉल्व नहीं कर पाता है, तो वे काफी ज्यादा एंग्जाटी महसूस होते हैं। ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि वे पढ़ाई के बीच डीप ब्रीथिंग करें। इससे उन्हें काफी ज्यादा हल्का महसूस होगा। 

बच्चों को खिलाएं हेल्दी आहार

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा एग्जाम की अच्छे से तैयारी करे, तो उनके खानपान पर विशेष ध्यान रखें। इस दौरान उन्हें अधिक तेल-मसाले वाले चीजें न दें। उनके आहार में संतुलित चीजों को शामिल करें। इससे उनके शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। साथ ही उन्हें इस दौरान ताजे फल-सब्जियां, साबुत अनाज इत्यादि को खिलाएं। यह उनके मेंटल हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी है।

बच्चों का मनोबल बढ़ाना है जरूरी

एग्जाम की तैयारियों के बीच आप अपने बच्चों का मनोबल बढ़ाएं। इससे उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। कोशिश करें कि इस दौरान आप उन्हें दूसरे के साथ कंपेयर न करें, इससे वह खुद को कम आंकने लगते हैं और उनका कॉन्फिडेंट लेवल बिगड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि उनकी बीच-बीच में तारीफ करते रहें, ताकि उनका मनोबल बढ़ सकता है। 

बच्चों के एग्जाम स्ट्रेस को दूर करने के लिए आप इन उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि बच्चों पर ज्यादा दबाव न डालें। वहीं, उनके हर एक एक्टिविटी पर ध्यान दें।