सुबह से लेकर रात तक शरीर की एनर्जी नहीं होगी कम, अपनाएं ये 5 हेल्थ टिप्स

गर्मियों में ऐसा लगता है मानो हमारी एनर्जी खत्म ही हो गई हो। लेकिन अगर आप कुछ हेल्दी आदतों का पालन करते हैं तो इससे आप काफी एनर्जेटिक रह सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : May 13, 2023 7:01 AM IST

गर्मियों का मौसम काफी कठिनाइयों से भरा होता है। इसमें बाहर निकलते ही सबसे पहले हमें पसीने से तो डील करना ही होता है लेकिन हमारे सिर पर होने वाली धूप ऐसी लगती है जैसे हमारी एनर्जी को चूस रही हो। लेकिन इस मौसम में हेल्दी और एनर्जेटिक रहना उतना भी मुश्किल नहीं होता है जितना आप मान लेते हैं। अगर आप अपने लाइफस्टाइल की आदतों को हेल्दी बना लेते हैं तो यह मौसम आप आसानी से काट सकते हैं। इसमें ऐसी आदतें शामिल हैं जो आपको गर्मियों से बचा सकती हैं और यह आदतें आयुर्वेद द्वारा सुझाई गई हैं। इनमें ठंडी चीजों का सेवन करना जैसी टिप्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं ऐसी आयुर्वेदिक आदतों के बारे में जो गर्मियों के दौरान आपको काफी एनर्जेटिक महसूस करने में मदद कर सकती हैं।

गर्मियों में खुद को एनर्जेटिक रखने के उपाय - (How to Keep Yourself Energetic in Summer In Hindi)

हेल्दी स्लीप ले

शरीर को फुर्ती देने के लिए आपको उसे आराम भी देना होगा। पर्याप्त मात्रा में नींद पूरी करना शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। ऐसा करने से आपको अगले दिन के कामों को पूरा करने के लिए एनर्जी मिलती है और आप थकान महसूस नहीं करते हैं। इससे आपका शरीर पूरी तरह से रिलैक्स हो जाता है। समय पर सोना और समय पर उठना काफी जरूरी होता है इसलिए अपना सोने का एक रूटीन बना लें। रोजाना 7 से 8 घंटों की चैन भरी नींद जरूर लें।

डेली मसाज

कुछ कूलिंग ऑयल का प्रयोग करते हुए आपको रोजाना मसाज करनी चाहिए। ऐसे तेल में आप नारियल का तेल या फिर सूरजमुखी का तेल ले सकते हैं। इससे आपकी स्किन और शरीर काफी रिलैक्स महसूस करेगी। ऐसा करने से सारे दोष भी बैलेंस होते हैं और आपको एक सूदिंग अनुभव प्राप्त होता है। ऐसा करने से आपकी सारी थकान उतर जाती है और आपको एनर्जी महसूस होती है।

गर्मियों के लिए हर्ब्स

बहुत सारी ऐसी प्राकृतिक हर्ब्स बाजार में उपलब्ध होती हैं जो गर्मियों के दौरान आपकी काफी मदद कर सकती हैं लेकिन हर व्यक्ति का शरीर अलग अलग होता है इसलिए कुछ हर्ब्स आप पर असर दिखा सकती हैं तो कुछ साइड इफेक्ट्स। इसलिए इनका सेवन या प्रयोग करने से पहले एक बार आपको अपने डॉक्टर की राय जरूर ले लेनी चाहिए। किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना पर्सनलाइज्ड प्लान भी बनवा सकते हैं।

गर्मियों में स्किन केयर रूटीन का जरूर पालन करें

आपके शरीर के साथ साथ आपकी स्किन का बढ़िया और स्वस्थ होना भी काफी जरूरी होता है। स्किन अगर डल होगी तो आपको शरीर में वैसे ही एनर्जी महसूस नहीं होगी। स्किन को अच्छी रखने के लिए गर्मियों में रोजाना स्किन केयर रूटीन का पालन करना बेहद जरूरी होता है क्योंकि दिन में आप को धूप या प्रदूषण के कारण स्किन में काफी गंदगी लगी हुई मिल सकती है। सनस्क्रीन, गुलाब जल जैसी चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें।

डाइट का भी रखें ख्याल

आपको गर्मियों के मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो आपके शरीर का तापमान कम कर सके और आपको काफी ठंडक और रिफ्रेशिंग महसूस करवा सकें। बहुत सारे फलों का जूस पी सकते हैं या फिर हर्ब्स का सेवन कर सकते हैं।

निष्कर्ष: अगर आप इन आयुर्वेदिक टिप्स का पालन करते हैं तो इससे आपको काफी अच्छा महसूस हो सकता है और आपको गर्मियों में भी गर्मी नहीं लगने वाली है।