Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Anorexia Nervosa जैसे इटिंग डिसॉर्डर्स से हो सकती हैं मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स, जल्द मृ्त्यु का भी बढ़ता है रिस्क

एक नयी स्टडी के अनुसार, इटिंग डिसॉर्डर से पीड़ित लोगों में साइकोलॉजिकल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और इन लोगों में समय से पहले मौत का खतरा भी ज्‍यादा होता है। 

Anorexia Nervosa जैसे इटिंग डिसॉर्डर्स से हो सकती हैं मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स, जल्द मृ्त्यु का भी बढ़ता है रिस्क

Written by Sadhna Tiwari |Updated : June 13, 2024 7:01 AM IST

Eating disorder and psychiatric conditions: एक नयी स्टडी में यह बात सामने आयी है कि खाने-पीने से जुड़ी आदतों के कारण लोगों में मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इस स्टडी में कहा गया है कि एनोरेक्सिया नर्वोसा (Anorexia nervosa) नामक इटिंग डिसॉर्डर से पीड़ित लोगों में साइकोलॉजिकल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और इन लोगों में समय से पहले मौत का खतरा भी ज्‍यादा होता है।

क्या है एनोरेक्सिया नर्वोसा (What is Anorexia nervosa)

मेयो क्लिनिक (mayo clinic) के अनुसार एनोरेक्सिया नर्वोसा (Anorexia nervosa ) खान-पान से जुड़ा हुआ एक विकार है। इसमें पीड़ित व्यक्ति के खान-पान से जुड़ी गलत आदतों की वजह से या तो किसी व्यक्ति का वजन असामान्य तरीके से बढ़ने लगता है या उसका वजन बहुत कम हो जाता है।

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ईटिंग डिसऑर्डर में इस स्टडी को प्रकाशित किया गया। स्टडी से पता चला है कि एनोरेक्सिया नर्वोसा वाले लोगों में मृत्यु का खतरा अधिक है और मनोरोग की स्थिति में इसका खतरा लगभग 100 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

Also Read

More News

क्या कहती है स्टडी ?

स्टडी के लिए शोधकर्ताओं ने 14,774 रोगियों के डेटा का विश्लेषण किया, इन सभी लोगों की उम्र 40 वर्ष तक कम थी और स्टडी के दौरान 9.1 वर्षों (और 40 वर्षों तक)तक निगरानी की गयी। स्टडी के अंत में परिणामों से पता चला कि,

  • एनोरेक्सिया नर्वोसा के मरीजों में अन्य लोगों की तुलना में में फॉलो-अप के दौरान मरने का जोखिम 4.5 गुना अधिक था।
  • सभी मरीजों में लगभग 47 प्रतिशत ने स्वीकार किया उनमें मेंटल हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम थी।
  • मनोरोग के कारण उनमें असमय मृत्यु का खतरा, बिना मनोरोग वाले रोगियों की तुलना में लगभग 1.9 गुना ज्यादा था।
  • महिलाओं और पुरुषों मेंमृत्यु का जोखिम लगभग समान था।
  • वहीं, यह भी देखा गया कि एनोरेक्सिया नर्वोसा के मरीजों में 13.9 प्रतिशत मौतें आत्महत्या (suicidal deaths) के कारण हुईं।

डेनमार्क के आरहूस यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरेट की छात्रा मेटे सोबी ने स्टडी के बारे में कहा, ये निष्कर्ष एनोरेक्सिया से पीड़ित टीनएजर्स और वयस्कों में बढ़ते मेंटल हेल्थ डिसॉर्डर्स को पहचानने के लिहाज से डॉक्टरों के लिए मददगार और महत्वपूर्ण साबित होगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(IANS)