
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : November 29, 2020 12:01 PM IST
रोजाना कानों की मसाज (ईयर रिफ्लेक्सोलॉजी) से शरीर को मिलते हैं ये 6 बड़े फायदे, जानिए
कोरोनावायरस के बाद लगातार लॉकडाउन के बीच, हम में से ज्यादातर लोगों को स्ट्रेस, एंजाइटी और सिरदर्द जैसी परेशानियां हुईं। साथ ही लगातार घर में रहने के कारण कई लोगों को सुस्ती का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कान की मसाज फायदेमंद है।
जी हां, कान की मासपेशियों को रिलैक्स पहुंचाने से ना केवल मानसिक बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य में भी फायदा देखने को मिलता है। सबसे खास बात ये है कि इसे आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। कान की मसाज की बात करें तो इसे ईयर रिफ्लेक्सोलॉजी या ऑर्क्युलोथेरेपी कहते हैं।
कान में कुछ प्रेशर पॉइंट्स होते हैं जिन्हें दबाने से स्ट्रेस से मुक्ति मिलती है। साथ ही इससे पेट, छाती, पीठ के निचले हिस्से और पैरों की बीमारियों का इलाज करने में भी मदद मिलती है। कानों की मालिश से होने वाले और फायदे जानिए आगे…
यह जांचने के लिए एक अध्ययन किया गया था कि क्या कान की मालिश पीठ दर्द से पीड़ित लोगों में दर्द को कम कर सकती है या नहीं? शोधकर्ताओं ने पाया कि इससे दर्द में राहत मिलती है। कान को हल्का सा खींचने और रगड़ने से एंडोर्फिन रिलीज होता है। यह एक तरह का फील गुड हॉर्मोन होता है जिससे दर्द में राहत मिलती है। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
एक अन्य अध्ययन के अनुसार, तनावपूर्ण स्थितियों के दौरान कान की मालिश मददगार साबित होती है। यदि आप स्ट्रेस,घबराहट, बेचैनी, या चिड़चिड़ाहट से गुजर रहे हैं तो अपने कानों के बिंदुओं की सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
अगर आपको सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या है तो पेन किलर खाकर अपने शरीर को इनके साइड इफेक्ट ना झेलने दें। इसके बजाए आसान और नैचुरल तरीके अपनाकर इससे छुटकारा पाने में मदद करें। हाथों से कानों की हल्की मसाज करें। साथ ही पेपरमिंट की चाय भी बहुत आराम देगी।
फिजिकल एक्टिविटी और हेल्दी डाइट के अलावा और भी कई ट्रिक्स हैं जिनके माध्यम से वजन कम करने की प्रक्रिया को और बेहतर बनाया जा सकता है। ऐसी ही एक ट्रिक का काम कानों की मसाज भी है। कानों के कुछ अलग-अलग प्रेशर पॉइंट दबाने से वजन जल्दी कम होता है। इसे लगातार करते रहने से आपको फायदा देखने को मिलेगा। साथ ही एक बार वजन कम होने के बाद आप इसे छोड़ें नहीं क्योंकि इससे वजन मेंटेन बना रहेगा।
अच्छी नींद के लिए मन का शांत होना बेहद जरूरी है। कानों के स्टिमुलेशन से शरीर में रिलैक्सिंग प्रभाव पैदा होता है तो जब भी सोने जाएं अपने कानों की मसाज करना ना भूलें। आप इन्हें उन ट्रिक्स के साथ भी अपना सकते हैं जो आप नींद ना आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाते हैं।
सुबह उठने के साथ ही शरीर में स्फूर्ति चाहते हैं तो अपने कानों के प्रेशर पॉइंट्स दबाएं। नसों में होने वाले स्टिमुलेशन से दिमाग एक्टिवेट होता है और इसमें फ्रेशनेस आती है। ऐसे में जब भी आप एनर्जी में कमी महसूस करें तो कानों की मसाज को जरूर ट्राय करें।