
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 3, 2021 7:22 PM IST
यकीन मानिए आज के समय में लोग इंस्टाग्राम के पेज से लाखों रुपये कमा रहे हैं।
पिछले 1 साल से जब से कोरोनावायरस आया है तब से मेंटल हेल्थ के केस बहुत बढ़ गए हैं। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हैं। जैसे कि कोरोनावायरस के कारण अपनों को खो देना, किसी करीबी व्यक्ति को कोरोना की चपेट में आना और ऐसी स्थिति में ऑफिस में भी 100% देना, संक्रमित होने और जान जाने का डर, अपनों को खोने का डर, लॉकडाउन के कारण जॉब छूटने का डर और दिमाग में ये ख्याल आना कि अगर जॉब छूट जाएगी तो खर्चों को कैसे मैनेज किया जाएगा, आदि। एक रिसर्च बताती है कि लॉकडाउन के कारण वर्क फ्रॉम होम होने की वजह से लोगों के दिमाग में नौकरी जाने का डर काफी बैठ गया है। ये स्थिति लोगों में एंग्जाइटी, बिहेवियर चेंजेज और डिप्रेशन का कारण बन रही है। अगर आपको भी हमेशा फाइनेंशियल एंग्जाइटी रहती है तो आज हम आपको इससे बचने के 3 बेस्ट तरीके बता रहे हैं।
अपने टैलेंट को परखें- हो सकता है ये आपको सुनने में बहुत बोरिंग लग रहा हो और शायद आपका आगे पढ़ने का मन भी न करें। लेकिन एक बार हमारी बात को ध्यान से पढ़िए और समझिए। 'अपने टैलेंट को परखें' इसका मतलब ये है कि आप जिस भी प्रोफेशन में हैं वो काम तो आपको आता ही है, इसके अलावा आपके अंदर क्या टैलेंट है उसे परखें। बहुत से लोग कहेंगे कि उन्हें कुछ नहीं आता फिर क्या करें? ऐसा हो नहीं सकता है! हर इंसान के अंदर कुछ न कुछ खूबियां जरूर होती हैं। जैसे कि हो सकता है आपको कुकिंग का शौक हो, आप थोड़ा बहुत गाना गा लेते हैं, आपको डांस आता हो, आपको मेकअप करना पसंद है, आप किसी भी मिमिकरी कर सकते हैं या आप कॉमेडी कर के लोगों हसांते हैं। अगर आपके पास इनमें से कोई भी टैलेंट है तो इसकी वीडियोज बनाएं और उसे चाहे यूट्यूब पर चैनल बनाकर अपलोड करें या सिंपल फेसबुक या इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर अपलोड करें। यकीन मानिए आज के समय में लोग इंस्टाग्राम के पेज से लाखों रुपये कमा रहे हैं। बस आपकी 1 वीडियो वायरल होने की जरूरत है।
कई लोग बस ये सोच सोचकर खुद को परेशान करते रहते हैं कि अगर ऐसा हो गया तो क्या होगा अगर वैसा हो गया तो क्या होगा लेकिन जरा ये सोचिए अगर ऐसा या वैसा कुछ न हो तो कैसा होगा? कहने का मतलब ये है कि बेवजह की बातों को अपने दिमाग में जगह न दें। सुबह उठकर योगा करें, मेडिटेशन करें और 10 पॉजिटिव कोट्स पढ़ें। इससे क्या होगा? इससे आपका दिमाग शांत रहेगा और आप प्रॉब्लम पर नहीं बल्कि सल्यूशन पर ध्यान देंगे। ये प्रेक्टिस आपको सिर्फ 1 हफ्ते तक करनी है, और इसका रिजल्ट आपको खुद दिख जाएगा।
हो सकता है आपकी लाइफ में सबकुछ अच्छा चल रहा है या आप तमाम कोशिशें करने के बाद भी आपका मेंटल लेवल सही नहीं हो रहा है। अगर ऐसा है तो आपको किसी प्रोफेशनल की सलाह लेनी चाहिए। वो आपकी काउंसिलिंग कर सकते हैं या आपको कुछ सलाह दे सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.