सोने से पहले ये 3 काम करने से आएगी गहरी नींद, सीधा सुबह खुलेगी आंखें
Tips For Deep Sleep: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए गहरी और पर्याप्त नींद जरूरी है। आइए जानते हैं रात में गहरी नींद के लिए सोने से पहले क्या करें?
Tips For Deep Sleep: स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। अच्छी और गहरी नींद से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और स्किन पर भी ग्लो आता है। सिर्फ यही नहीं अगर व्यक्ति की नींद पूरी हो रही है तो वो इमोशनली भी मजबूत रहता है। लेकिन आजकल अनिद्रा एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसके लिए कई लोग तो नींद की गोली भी खा रहे हैं, जो आगे चलकर नुकसानदेह साबित होती है। हालांकि अगर आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल में छोटे छोटे बदलाव करें तो आप बिना दवा लिए भी लंबी और गहरी नींद का मजा ले सकते हैं। इस लेख में रात में सोने से पहले ऐसी आदतों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिससे आपको लंबी और गहरी नींद आने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं अच्छी नींद के लिए क्या करना चाहिए-
सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से रहें दूर - Stay Away From Electronic Devices
बिस्तर पर लेटने से 30 मिनट पहले अपने शरीर को शांत करें। टीवी या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के इस्तेमाल से बचें। सामान्य तौर पर बेड पर लेकर लोग मोबाइल में गोम खेलवे लगते हैं या कोई वीडियो दोखने लगते हैं। आपको ऐसा नहीं करना है। सोने से पहले आप दिमाग को सुकून देने वाले काम जैसे किताब बढ़ना या धीमी आवाज में कोई मनपसंद म्यूजिक सुन सकते हैं।
सोने के लिए शांत जगह का चुनाव करें - Sleep In Quiet Room
आप जहां सोने के लिए जा रहे हैं कोशिश करें कि वह एक आरामदाय और शांत जगह हो। वहां अधिक लाइटिंग न हो। कमरे का तापमान भी आपके अनुकूल होना चाहिए। सोने से पहले नींद में खलल डालने वाले सभी उपकरणों को अपने से दूर कर दें। कोशिश करें कि कमरे में लोगों का कम आना-जाना हो।
हल्का खाना खाएं - Eat Light Food
सोने से पहले हल्का खाने की आदत डालें। इससे अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी। हल्के खाने में दूध, दही, चीज़, खिचड़ी, क्रैकर्स का सेवन कर सकते हैं। खाने में कैफीन या शुगर की मात्रा अधिक नहीं होनी चाहिए। सोने से पहले अधिक खाने से सीने में जलन नींद आने में समस्या हो सकती है।
सोन से 6 घंटे पहले कैफीन लेने से बचें - Do Not Take Caffeine
यदि रात में आप चाय पीते हैं तो यह आदत बदल लें। ये आदत आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। सोने से छह घंटे पहले कैफीन का सेवन करने से बचें। कैफीन सोडा, कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक पाया जाता है। इसके अलावा च्यूइंग और कैंडी में भी कैफीन हो सकता है और कैफीन युक्त दवाइयां ले रहे हैं तो डॉक्टर मिलें और उनसे सलाह लें।
सोने से पहले अधिक मेहनत करने से बचें - Do Not Exercise Before Sleeping
अच्छी नींद के लिए एक्सरसाइज जरूरी है। लेकिन सोने से पहले अधिक मेहनत करने से पचें। इससे आपको अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है। यदि आप एक्सरसाइज करते हैं तो सुबह या दोपहर में कर सकते हैं। रात में करने से बचें विशेष रूप से सोने के तुरंत पहले।
सुबह की धूप लें - Morning Sun
रात में जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। क्योंकि सुबह की धूप लेने से अच्छी नींद आती है। रात में सोने से पहले सभी लाइट को बंद कर दें। हो सके तो हल्की रोशन रखें। जिससे रात में उठन पर कोई समस्या न हो।