
... Read More
Written By: anant shukla | Published : September 20, 2024 11:13 AM IST
Tips For Deep Sleep: स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। अच्छी और गहरी नींद से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और स्किन पर भी ग्लो आता है। सिर्फ यही नहीं अगर व्यक्ति की नींद पूरी हो रही है तो वो इमोशनली भी मजबूत रहता है। लेकिन आजकल अनिद्रा एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसके लिए कई लोग तो नींद की गोली भी खा रहे हैं, जो आगे चलकर नुकसानदेह साबित होती है। हालांकि अगर आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल में छोटे छोटे बदलाव करें तो आप बिना दवा लिए भी लंबी और गहरी नींद का मजा ले सकते हैं। इस लेख में रात में सोने से पहले ऐसी आदतों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिससे आपको लंबी और गहरी नींद आने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं अच्छी नींद के लिए क्या करना चाहिए-
बिस्तर पर लेटने से 30 मिनट पहले अपने शरीर को शांत करें। टीवी या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के इस्तेमाल से बचें। सामान्य तौर पर बेड पर लेकर लोग मोबाइल में गोम खेलवे लगते हैं या कोई वीडियो दोखने लगते हैं। आपको ऐसा नहीं करना है। सोने से पहले आप दिमाग को सुकून देने वाले काम जैसे किताब बढ़ना या धीमी आवाज में कोई मनपसंद म्यूजिक सुन सकते हैं।
आप जहां सोने के लिए जा रहे हैं कोशिश करें कि वह एक आरामदाय और शांत जगह हो। वहां अधिक लाइटिंग न हो। कमरे का तापमान भी आपके अनुकूल होना चाहिए। सोने से पहले नींद में खलल डालने वाले सभी उपकरणों को अपने से दूर कर दें। कोशिश करें कि कमरे में लोगों का कम आना-जाना हो।
सोने से पहले हल्का खाने की आदत डालें। इससे अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी। हल्के खाने में दूध, दही, चीज़, खिचड़ी, क्रैकर्स का सेवन कर सकते हैं। खाने में कैफीन या शुगर की मात्रा अधिक नहीं होनी चाहिए। सोने से पहले अधिक खाने से सीने में जलन नींद आने में समस्या हो सकती है।
यदि रात में आप चाय पीते हैं तो यह आदत बदल लें। ये आदत आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। सोने से छह घंटे पहले कैफीन का सेवन करने से बचें। कैफीन सोडा, कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक पाया जाता है। इसके अलावा च्यूइंग और कैंडी में भी कैफीन हो सकता है और कैफीन युक्त दवाइयां ले रहे हैं तो डॉक्टर मिलें और उनसे सलाह लें।
अच्छी नींद के लिए एक्सरसाइज जरूरी है। लेकिन सोने से पहले अधिक मेहनत करने से पचें। इससे आपको अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है। यदि आप एक्सरसाइज करते हैं तो सुबह या दोपहर में कर सकते हैं। रात में करने से बचें विशेष रूप से सोने के तुरंत पहले।
रात में जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। क्योंकि सुबह की धूप लेने से अच्छी नींद आती है। रात में सोने से पहले सभी लाइट को बंद कर दें। हो सके तो हल्की रोशन रखें। जिससे रात में उठन पर कोई समस्या न हो।