मेडिटेशन करते समय ना करें ये गलतियां, फायदे कम नुकसान होंगे ज्यादा

यदि आप मेडिटेशन का सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से मेडिटेशन का अभ्यास करने की आवश्यकता है लेकिन कुछ लोग नियमित रूप से मेडिटेशन नहीं करते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 1, 2019 12:20 PM IST

मेडिटेशन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, यह तो आप जानते ही होंगे। मेडिटेशन के अभ्यास से मानसिक और शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रह सकते हैं। मेडिटेशन करने से आप अपने काम के प्रति अधिक जागरूक होते हैं। इससे काम के प्रति एकाग्रता, ध्यान और फोकस भी बढ़ता है। तनाव और डिप्रेशन में कमी आती है। कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें मेडिटेशन करने का सही तरीका नहीं पता होता है और इस वजह से उन्हें बेहतर परिणाम नहीं मिल पाता है। मेडिटेशन के बेहतर परिणाम पाना चाहते हैं, तो इस दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना होगा।

करें चॉकलेट मेडिटेशन, जानें इसके फायदे और करने का तरीका

मेडिटेशन के बारे में कम जानकारी 

मेडिटेशन करते वक्त लोग मेडिटेशन से जुड़ी हर बातों के बारे में सही तरीके से पता नहीं लगाते हैं। इस वजह से उन्हें बेहतर परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई होती है। यदि आप सही जानकारी नहीं रखेंगे तो आप कुछ ना कुछ गलति जरूर कर देंगे।

सेक्स लाइफ में पाना है सैटिस्फैक्शन, तो रोज करें ”सेक्सुअल मेडिटेशन”

निर्धारित समय ना होना

मेडिटेशन करने का एक निर्धारित समय जरूर होना चाहिए वरना आपके शरीर को किसी प्रकार का कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा। रोजाना मेडिटेशन एक ही समय पर करें ताकि आपको बेहतर परिणाम प्राप्त हों।

गलत पोस्चर

मेडिटेशन करने का अपना एक अलग पोस्चर होता है लेकिन कुछ लोग इन चीजों से वाकिफ नहीं होते हैं और गलत पोस्चर में मेडिटेशन का अभ्यास करते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

संगीत के साथ करें मेडिटेशन, सेहत को होंगे ये 4 लाभ

नियमित रूप से मेडिटेट ना करना

यदि आप मेडिटेशन का सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से मेडिटेशन का अभ्यास करने की आवश्यकता है लेकिन कुछ लोग नियमित रूप से मेडिटेशन नहीं करते हैं।

गुरुजी ईशान शिवानंद ने कहा, बच्चों के लिए ‘मेडिटेशन’ जरूरी, जानें मेडिटेशन के लाभ

भविष्य के बारे में सोचना

मेडिटेशन आपको हमेशा वर्तमान में रहना सिखाता है लेकिन कुछ लोग इस बात से अवगत नहीं होते हैं। वो भविष्य के बारे में सोचने लगते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बेहतर परिणाम प्राप्त नहीं होता है।

मेडिटेशन से होने वाले इन 5 फायदों को जानते हैं आप ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source